Kuno Cheetah Death: कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता गामिनी के शावक की मौत, इस बार कैसे गई जान?
Kuno Cheetah Death: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादी चाता गामिनी के एक और शावक की मौत हो गई है। चीता गामिनी के शावक की मौत रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की वजह से बताई जा रही है। शावक की मौत की पुष्टि नेशनल पार्क के अधिकारियों ने की है।
इस मामले पर जानकारी देते हुए लायन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर ने जानकारी दी की 29 जुलाई को रूटीन चेक के दौरान मादा चीता का एक शाव अपने शरीर का पिछला हिस्सा उठा पाने में असमर्थ दिख रहा था। तब टीम ने उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। तब से अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई और उसे बचाया नहीं जा सका।

कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने सोमवार की रात 8:30 बजे प्रेस नोट जारी करके इसकी जानकारीदी है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मादा चीता गामिनी अपने पांच शावकों के साथ कूनो के बाड़े में रह रही थी। बीती 29 जुलाई को वन विभाग का मैदानी अमला जब गश्त करने के लिए गामिनी के आसपास पहुंचा तो 5 में से चार शावक स्वस्थ थे, लेकिन, 1 ठीक से उठ नहीं पा रहा था। कुछ देर बाद वह दो पैरों पर चलने लगा लेकिन, उसका पिछला हिस्सा जमीन पर घसीटते हुए वह आगे बढ़ रहा था।जिसे तत्काल रेस्क्यू करके इलाज शुरू किया लेकिन, सोमवार को उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें इस पूरे घटना को कुनो नेशनल पार्क के डीएफओ द्वारा दो दिन से घायल शावक की कोई जानकारी नहीं दी और ना ही यह जानकारी कूनो प्रबंधक ने बाहर आने दी। कुछ दिनों के बाद सीधे शावक की मौत का प्रेस नोट जारी किया, जिसमें 2 दिन पहले घायल होने का हवाला दिया।
इस बारे में जानकारी देते हुए कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने जारी प्रेस नोट में बताया कि अब कुनो नेशनल पार्क में शेष 13 वयस्क और 12 शावक चीते बचे हैं जो स्वास्थ्य और सामान्य हैं। वयस्क चीतों को टिक और दूसरे पैरासाइट की रोकथाम के लिए दवा दी गई है। यहां रह रहे सभी चातों की अब लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications