Kuno National Park: चीता 'ओबान' की गर्लफ्रेंड ‘आशा' भी बफर जोन में वापस लौटी
कूनो के जंगल से छह दिन पहले निकलकर बाहरी इलाके में पहुंची मादा चीता ‘आशा' अब स्वतः वापस आ रही है। बता दें कि चीता ओबान के दो दिन बाद ‘आशा' भी जंगल से बाहर निकल गई थी। दोनों नर मादा ओबान और आशा गर्लफ्रेंड-बाॅयफ्रेंड हैं।

(Kuno National Park) दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से सितंबर में कूनो नेशनल पार्क लाए गए जिन चीतों को पीएम मोदी ने 17 सितंबर को कूनो के बाड़े में छोड़ा था, उनमें से चीता ओबान और आशा बीते हफ्ते जंगल से भाग गए थे। जैसे ही ओबान को रेस्क्यू कर कूनो के कोर एरिया में वापस लाया गया, उसके ठीक दूसरे दिन मादा चीता आशा भी अब स्वतः कोर एरिया की तरफ आने लगी है। फिलहाल उसने बफर जोन में धौरट सरकार के जंगल में डेरा जमा रखा है।

कूनो में पल रही चीतों की प्रेम कहानी की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल यहां चीता ओबान और मादा चीता आशा एक-दूसरे के बाॅयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड कहलाते हैं। ये दोनो पिछले दिनों जंगल से भाग गए थे। चीता ओबान तो शिवपुरी जिले की सीमा में तीन नेशनल पार्क के प्राकृतिक काॅरीडोर के पास से रेस्क्यू कर लिया गया था। लेकिन आशा को रेस्क्यू नहीं किया था, कारण आशा आबादी वाले इलाकों से दूर बफर जोन के जंगल के आसपास ही डेरा जमाए हैं। कूनो में ओबान के वापस आने के बाद उसकी गर्लफे्रंड आशा अब खुद वा खुद अपने ठिकाने की तरफ आने लगी है। फिलहाल वह धौरट सरकार के जंगल के पास बफर जोन में घूम रही है।
Recommended Video

बता दें कि आशा पिछले दिनों मोरावन पूर्व और मोरावन पश्चिम रैंज के इलाके तक घूम आई है। धौरट सरकार के जंगलों में एक पेड़ की छांव में बैठी आशा की एक तस्वीर भी समाने आई है, इसे उसकी सुरक्षा टीम में चल रहे एक वनकर्मी ने लिया था।












Click it and Unblock the Notifications