Kuno National Park: राहत भरी खबर, सुरक्षित हैं भारत की धरती पर जन्मे 'नन्हें चीते', मां संग मस्ती करते दिखे
कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता सियाया और उसके चार शावकों से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें शावक अपनी मां सियाया के साथ अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने यह वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है।

Recommended Video
कूनो में चीतों को मिले भारतीय नाम
Kuno National Park: भारत की धरती पर आकर गर्भ धारण कर चार शावकों को जन्म देने वाली सियाया और उसके शावक कूनो नेशनल पार्क में सुरक्षित हैं। सियाया संग उसके शावकों की अठखेलियां कर रहे हैं। इस आशय का वीडियो सीसीएफ व कूनो प्रोजेक्ट से जुड़े उत्तम कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है...भारतीय धरती पर चीता की एक नई पीढ़ी के लिए मां सियाया मार्ग प्रशस्त कर रही है।
कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park)में मादा चीता सियाया ने बीते मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में 4 शावकों को जन्म दिया था। वे सभी शावक सुरक्षित हैं। उनकी मां सियाया उन्हें बेहतर तरीके से पाल रही है। शावक करीब 45 से 50 दिन के हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि चीतों के शावक जिन्हें भारत की धरती पर 70 साल बाद जन्म लिया है, यहां के वातावरण और वन्य जीवन में सर्वाइव कर रहे हैं। यह बात इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि भारत की धरती पर सदियों बाद पिंजरे या बाड़े में चीतों ने जन्म लिया है।
वहीं चीतों के आधे से ज्यादा शावकों के बचने के चांस कम ही बताए जाते हैं। सियाया के चारों शावक स्वस्थ्य हैं। वीडियों में सियाया उन्हें फीडिंग कराते नजर आ रही है। कभी वह खुद शावकों के साथ अठखेलियां करती है तो कभी शावक इधर-उधर उछलते नजर आ रहे हैं।
मदर्स-डे पर सामने आई राहत भरी खबर
कूनो चीता प्रोजेक्ट से जुड़े उत्तम कुमार शर्मा ने वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिख है... भारत की धरती पर चीतों की नई पीढ़ी (शावकों) का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। आइए जंगल में रहने वाली माताओं के लिए प्रार्थना करें, क्यों वे अपने बच्चों को सुरक्षित रखने और पालन-पोषण करने का प्रयास उनके बचे रहने तक करती हैं। एक मां ही है जो अपने बच्चों को बिना शर्त प्यार, गर्मजोशी, पोषण, सुरक्षा और इतना अधिक देती है, जितना हम गिन नहीं सकते।












Click it and Unblock the Notifications