Krishna Pal Solanki : 8 हजार रुपए महीना कमाने वाला रातों-रात बना करोड़पति, 10 लाख मंदिर में चढ़ाएगा
खंडवा, 1 अक्टूबर। ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। इस बात का ताजा उदाहरण है मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के गांव फतेहपुर का कृष्ण पाल सिंह सोलंकी। सहेजला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर 8 हजार रुपए प्रतिमाह की तनख्वाह पर काम कर रहा कृष्ण पाल रातों-रात करोड़पति बन गया।

कोलकाता और दिल्ली के मैच में बनाई ड्रीम-11 पर टीम
दरअसल, आईपीएल के मैचों पर ऑनलाइन गेमिंग एप्प ड्रीम-11 में टीम बनाकर छप्पर फाड़ कमाई की है। मंगलवार को कोलकाता और दिल्ली के बीच मैच चल रहा था। लाखों क्रिकेट प्रेमियों की तरह कृष्ण पाल ने भी ड्रीम-11 में अपनी टीम बनाई थी, जो नंबर एक पर रही है।

टैक्स कटने के बाद शेष राशि आएगी खाते में
विजेता के रूप में कृष्ण पाल को कुल एक करोड़ 20 लाख रुपए मिले हैं। टैक्स कटने के बाद शेष राशि जल्दी ही कृष्ण के बैंक खाते में जमा होगी। विजेता बनने के बाद कृष्ण ने दस लाख रुपए मंदिर में दान करने की घोषणा की है।

कृष्ण को नहीं हो रहा विश्वास
मीडिया से बातचीत में कृष्ण का कहना है कि उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है, लेकिन यह सत्य है। ड्रीम-11 में करोड़पति बनने के बाद उसको लगातार बधाई के संदेश आ रहे हैं। ड्रीम-11 में उसकी टीम सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। जैसे ही मैच खत्म हुआ तो उसकी बनाई टीम टॉप रैंकिंग आने की वजह से 1 करोड़ 20 लाख रु जीते।

तीन अलग अलग टीमें बनाई थी
कृष्ण ने इस मैच के दौरान तीन अलग-अलग कॉन्टेस्ट में भाग लिया था। सभी में फस्ट रेंक बनने पर इतने रुपए जीते हैं। कृष्ण पाल सिंह को क्रिकेट का शौक है। उसने आईपीएल अब तक में 200 से ज्यादा ड्रीम टीम बनाई थी, लेकिन कोलकाता और दिल्ली के मैच की उसे करोड़पति बना गई।

कृष्ण के पिता करते हैं खेती
बता दें कि कृष्ण पाल के पिता खेती करते हैं। वह खुद सामुदायिक केंद्र सहेजला में डाटा एंट्री ऑपरेटर है। अब देखना होगा कि कृष्णपाल इन रुपयों का किस तरह से इस्तेमाल कर अपना ओर परिवार का भविष्य ओर अच्छा करता है। केबीसी में करोड़पति बनने वाला बिहार का सुशील कुमार दौलत को संभाल नहीं पाया था।












Click it and Unblock the Notifications