इंदौर-3 विधानसभा सीट: बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश मैदान में
भोपाल। मध्य प्रदेश की इंदौर-3 विधानसभा सीट से बीजेपी ने आकाश विजयवर्गीय को उतारा है। जिले की सबसे छोटी सीट होने के बावजूद यह बेहद हाई-प्रोफाइल मानी जा रही है। वह बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं, जो खुद इस वक्त महू से विधायक हैं। यहां से कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार अश्विन जोशी हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी ने यहां से मिस उषा ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया था। जिन्होंने कांग्रेस के अश्वनी जोशी को 13 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

इंदौर -3 विधानसभा पर 1967 में पहली बार चुनाव हुआ था। इस सीट पर कांग्रेस 6 बार, बीजेपी 3 बार और 2 बार अन्य दल के प्रत्याशी विजयी रहे। इस विधानसभा की कुल आबादी 406836 लाख है। इसमें से 84 फीसदी आबादी हिंदू, 13 फीसदी मुस्लिम और 2 फीसदी आबादी जैन सुमदाय से है। इस विधानसभा की 100 प्रतिशत आबादी शहरी है। यहां पर 2018 के चुनाव में 187138 लाख लोग वोटिंग करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
