बालाघाट विधानसभा सीट: शिवराज सरकार में कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन मैदान में
भोपाल। मध्य प्रदेश की बालाघाट विधानसभा सीट से अभी भाजपा के गौरीशंकर चतुर्भुज बिसेन विधायक हैं। उन्होंने 2013 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की अनुभा मुंजारे को शिकस्त दी थी। शिवराज सरकार में मंत्री गौरीशंकर एक बार फिर से मैदान में हैं। 6 बार के विधायक, दो बार के सांसद बिसेन फिलहाल मध्यप्रदेश में कृषि मंत्री हैं। 1951 से 1985 तक पहले कांग्रेस का कब्जा रहा फिर 1985 से अब तक बालाघाट पर बीजेपी ने अपना मजबूत कब्जा जमा लिया है। हालांकि 1985 से 2013 के बीच में साल 1998 के दौरान 1 बार कांग्रेस फिर जीती।













Click it and Unblock the Notifications