Dewas News: इस गांव में रहस्यमयी बीमारी, 2 मौत, कई बीमार, कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर चेताया
मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित ग्राम खेड़ा माधोपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां गांव में बीमारी के चलते दो लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग बीमार बताया जा रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ते बीमारी के कहर के बाद अब स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हो गया है।
ग्राम खेड़ा माधोपुर में दो लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने के बाद कांग्रेस नेता के मिश्रा ने ट्वीट कर इस मामले पर ध्यान देने की अपील की है। इधर, अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों पर नजर बनाए हुए है। वहीं गांव में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा की, ऐसी सूचना है कि, देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के गांव माधवपुर खेड़ा में एक विचित्र किस्म की बीमारी का ग्रामीणजन न केवल सामना कर रहे हैं, बल्कि भयभीत भी हैं, बीमारी क्या है इसके कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं हैं! ऐसा बताया जा रहा है कि, देवास के जिला चिकित्सालय और अन्य अस्पतालों में गांव के करीब 70 लोग भर्ती हैं, और 2 मौतें भी हो गई हैं! यदि इस यह सूचना सही है तो सभी संबंधितों को कृपापूर्वक तत्काल ध्यान देना चाहिए।
गांव में लगातार फैल रही बीमारी की सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली वैसा ही अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं अब प्रदेश सरकार की ओर से गठित किया गया दल भी बुधवार को गांव पहुंचेगा, और लोगों की जांच करेगा। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने अब तक गांव के सैकड़ो लोगों के सैंपल लिए हैं, जो जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम इस बात का पता लग रही है कि, आखिर गांव के लोगों को क्या हुआ है, और क्यों गांव के लोगों की मौत हो रही है। इतना ही नहीं गांव के लोगों में लगातार बीमार होने के मामले भी सामने आ रहे हैं, जिसकी जांच भी की जा रही है।
ये भी पढ़े- Ujjain News: बाइक से टक्कर के बाद ट्रक में जा घुसी कार, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications