Ujjain News: बाइक से टक्कर के बाद ट्रक में जा घुसी कार, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है, जहां नागदा से उन्हेल के बीच एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। वहीं इसके बाद जैसे ही ट्रक रुका ट्रक में पीछे से आ रही कार घुस गई, जिसके चलते कई लोग घायल हो गए, तो वहीं दो लोगों की मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए उज्जैन और इंदौर के अस्पताल में भिजवाया गया है, तो वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। इधर, घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, और मामले की जांच शुरू की है।

Ujjain

घायलों का इलाज जारी

उज्जैन नागदा सड़क हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए, जिसमें से 2 लोगों की मृत्यु हुई हैं, जिनके नाम सावित्री बाई और पूजा है। 2 लोगों को उन्हेल पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। शेष 6 लोगों में 3 गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया हैं। अन्य 3 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जारी। सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति भी देखी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए।

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि, हादसा बेहद ही दर्दनाक था, जहां देखते ही देखते ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, तो वहीं जैसे ही ट्रक रुका, वैसा ही पीछे से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि, दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। वहीं इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस-प्रशासन के लोगों को हादसे की सूचना दी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, तो वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

ये भी पढ़े- Indore News: दिल ने दिया धोखा, चलती बाइक से गिरा युवक, 10 मिनट में दम तोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+