Khargone में ऐसा बवंडर कि इंसान छोड़ पतंग जैसे उड़ने लगा शादी का टेंट, मौके से जान बचाकर भागे लोग Video
आपने कई आंधी और तेज हवा के झोंके महसूस किए होंगे, लेकिन ऐसा बवंडर नहीं देख होगा कि लोहे के भारी भरकम पाइप वाला शादी का पंडाल ही उड़ जाए। वो भी पतंग की तरह। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कुछ ऐसा ही हुआ।

Khargone tornado video: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कुसुंबिया गांव में एक शादी का जलसा सजा हुआ था। बारात की तैयारियों के ठीक अचानक ऐसा बवंडर आया कि देखने वालों की आंखे फटी रह गई। देखते ही देखते भारी भरकम चीजे उड़ने लगी। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई।
Recommended Video
इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल के कैमरों में कैद कर दिया। अब सोशल मीडिया में बवंडर के वक्त का हाल सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लोगों के तब होश उड़ गए जब करीब 1500 वर्ग फीट का भारी पंडाल पतंग जैसा उड़ने लगा।
लोहे के भारी भरकम एंगल-पाइप के साथ जमीन से करीब दो सौ फीट ऊंचाई लोगों ने इस पंडाल को उड़ता हुआ देखा। फिर कुछ देर बाद बिजली के तार पर गिर पड़ा। चश्मदीदों ने बताया कि प्लास्टिक की कुर्सियां और टेंट के परदे भी कागज़ की तरह उड़ते दिखे।

बवंडर इतना भयंकर था कि शादी के आयोजन की व्यवस्थाओं में मौजूद कुछ लोग कई फीट दूर जा गिरे। कुछ लोगों ने एक दूसरे के कसकर हाथ पकड़ लिए, ताकि वह भी न उड़ जाए। फिर किसी तरह जान बचाकर सुरक्षित जगह भागे। कुछ लोगों को मामूली चोटे भी पहुंची।

बताया गया कि पतंग की तरह जो पंडाल उड़ा, वहां बारातियों के लिए खाना बन रहा है। घटना से कुछ देर बाद बारात आने वाली थी। कड़ाई और गंज में पक रहा सारा सामान धूल में बर्बाद हो गया। खान-पान समेत सभी तैयारियों पर पानी फिर गया।
शादी के महूर्त का भी ख्याल रखना था, तो किसी तरह बारात तो पहुंची और वरमाला का आयोजन भी हुआ। लेकिन मेहमानों को भूखे ही वापस लौटना पड़ा। आयोजन स्थल से थोडा दूर गांव में जब तक दोबारा भोजन की व्यवस्था कराई जारी तब तक शादी के फेरों का महूर्त आ गया। ये गनीमत रही है कि कुदरत के इस भयानक बवंडर में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications