Khandwa News: जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की फटी नॉब, मरीज के परिजन और कर्मचारी घायल

एमपी के खंडवा जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही के आरोप लगे है। यहां मरीज को लगाए जा रही ऑक्सीजन के सिलेंडर की नॉब फट गई। जिसमें परिजन समेत हॉस्पिटल के दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। वहीं मरीज की भी मौत हो गई।

hospital

Khandwa Torn knob of oxygen cylinder: मध्य प्रदेश के खंडवा के जिला अस्पताल में मरीज को ऑक्सीजन लगाते वक्त सिलेंडर की नॉब फट गई। जिसकी चपेट में वहां मौजूद मरीज का परिजन और अस्पताल के कर्मचारी आ गए। तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इस घटना के थोड़ी देर बाद मरीज की भी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए है। वहीं प्रबंधन का कहना है कि मरीज को टीबी थी और उसकी स्थिति क्रिटिकल थी। ऑक्सीजन की कमी को मौत की वजह ठहराना गलत है।

khandwa

खंडवा जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ऑक्सीजन सिलेंडर की नॉब फटने से तेज धमाके जैसी आवाज हुई। वार्ड में कई मरीज भर्ती थे। खालवा गांव से एक टीबी का मरीज भी इलाज के लिए भर्ती हुआ था। उसे ऑक्सीजन लगाया जाना था, तभी सिलेंडर की नॉब नहीं खुल रही थी। अस्पताल के कर्मचारी जब नॉब खोलने लगे, तो वह फट गई। इस दौरान वहां मौजूद मरीज के परिजन और अस्पताल के कमर्चारी घायल हो गए। थोड़ी देर बाद इलाज एक लिए पहुंचे मरीज ने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके मरीज को वक्त पर ऑक्सीजन और इलाज मुहैया नहीं हुआ, जिसकी वजह उसकी जान चली गई। अस्पताल में वार्ड में कई सिलेंडर रखे थे। जिसमें से कुछ सिलेंडर लीक कर रहे थे। कुछ की नॉब नहीं खुल रही थी। इस वजह से इलाज वक्त पर इलाज नहीं मिल सका। उधर अस्पताल के टीबी वार्ड के प्रभारी डॉ. शक्ति सिंह राठौर ने लापरवाही की घटना से इंकार किया है। उनका कहना था कि मरीज को MDR की शिकायत थी। सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से परिजन जबरदस्ती ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ाये जा रहे थे। इस वजह से सिलेंडर की नॉब भर्स्ट हो गई। अस्पताल प्रबंधन को दोषी ठहराना गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+