MP News: सिक्कों की अपवाह में पूरे गांव ने शुरू की खुदाई, बुलडोजर से नदी का छान डाला पूरा मलवा
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में घर के नींव की खुदाई के दौरान कुछ सोने चांदी के सिक्के दिखाई दिए। यह खबर ऐसी फैली की आसपास के सैकड़ों ग्रामीण यहां पहुंच गए और खजाने की तलाश में जुट गए। पूरा मामला खिड़गांव का है।
खिड़गांव में मकान की खुदाई के दौरान कुछ लोगों को दो-चार सिक्के मिले तो उन्होंने पूरे गांव में खबर फैला दी की सोने चांदी से भरा घड़ा मिला है। इसके बाद बुलडोजर (JCB) मशीन ने नदी किनारे जिस मलबे को फेंका था, उस मलबे पर ग्रामीण टूट पड़े। ग्रामीणों ने फवड़ा, बेलचा लेकर मलबे में खजाना ढूंढना शुरू कर दिया। दो-चार लोगों को सफलता मिली तो शंका हुई कि यहां घड़ा हो सकता है। घड़ा मिलने की उम्मीद में ग्रामीणों ने रातभर मलबे में ढूंढते रहे।

दरअसल, मकान की नींव के लिए खुदाई के दौरान घड़ा निकलने की अपवाह फैलाई गई थी। खुदाई के समय सोने चांदी के सिक्के मिले तो पूरे गांव में खबर फैल गई। लोगों ने घड़े की उम्मीद में पूरा मलबा छान लिया। जबकि जेसीबी से मलबा निकालकर नदी के किनारे फेंक दिया गया था।
खजाना मिलने का पता चलते ही गांव वाले खुद को नहीं रोक पाए और उनमें भी खजाना पाने का लालच आ गया। इसके चलते ही रात के अंधेरे में टॉर्च लेकर ग्रामीणों ने खजाना ढूंढने निकल गए। घने अंधेरे में गांववाले मिट्टी खोदते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ सिक्कों के फोटो भी वायरल हुई। इधर, पुलिस प्रशासन को किसी प्रकार की जानकारी नहीं है।
मामला पिपलोद थाना अंतर्गत ग्राम खिडगांव का है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच करवाई जाएगी। गांव के लोग इसे किसी चमत्कार से भी जोड़कर देख रहे हैं। घर में सोना चांदी निकलने को लेकर आस पास के गांव में जब बात फैली तो लोग उस जगह को देखने के लिए पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications