Khajuraho News: खजुराहो को जल्द मिलेगी ग्रीन सिटी की सौगात, भाजपा सांसद विष्णुदत्त शर्मा की बड़ी घोषणा
MP News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को खजुराहो में राजनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी पर भगवान रूपी जनता के अटूट विश्वास और पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत व परिश्रम से भाजपा को मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक विजय मिली है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर मध्यप्रदेश सहित देशभर की जनता का अटूट विश्वास ही है कि आजादी के बाद पहली बार बिना कांग्रेस के कोई दल लगातार तीसरी बार सत्ता में आया है। मैं खजुराहो क्षेत्र के विकास के लिए जी-जान लगा दूंगा।

शर्मा ने कहा कि आप सभी भगवान रूपी मतदाताओं को मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा आप सभी के सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा और पूरे क्षेत्र को एक परिवार मानकर कार्य करूंगा। परिवार की तरह आप सब की सेवा करता रहूंगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान व कार्यकर्ताओं का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।
आपके आशीर्वाद से देश के चुनिंदा दस सांसदों में खजुराहो सांसद शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि खजुराहो की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक विजय दिलाई है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को 68 प्रतिशत वोट मिले हैं। देश के दस चुनिंदा सांसदों में आपके क्षेत्र के सांसद, आपके परिवार के सदस्य श्री विष्णुदत्त शर्मा का भी नाम है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम होने के बाद भी वोट शेयरिंग में देश के दस चुनिंदा सांसदों में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र का सातवां स्थान है। राजनगर विधानसभा में 273 बूथ हैं, जिनमें भाजपा को सिर्फ 5 पर विजय नहीं मिली, बाकी सभी बूथों पर भाजपा को विजय मिली है।
कार्यकर्ताओं के त्याग व बलिदान से मध्य प्रदेश की आज देश भर में चर्चा हो रही
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आज देशभर में चर्चा हो रही है कि मध्यप्रदेश ने तो कमाल कर दिया। मध्यप्रदेश में भाजपा सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है, इसकी चर्चा आज देशभर में हो रही है। यह उपलब्धि ऐसे ही नहीं मिली है। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान, अथक मेहनत परिश्रम से मिली है।
लोकसभा में हारे हुए 20 प्रतिशत बूथों पर जीत के लिए कार्य करें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। यहां हार की भी समीक्षा होती है और जीत की भी समीक्षा होती है। मध्यप्रदेश से लोकसभा चुनाव की समीक्षा की है। राजनगर विधानसभा में 5 बूथों पर भाजपा चुनाव हारी है, वहीं प्रदेश के 80 प्रतिशत बूथों पर भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में विजय मिली है। भाजपा जिन 20 प्रतिशत बूथों पर चुनाव नहीं जीत सकी, कई बूथों में तो बहुत कम अंतर से हार हुई है। उन सभी बूथों में हमें और कार्य करना है कि आने वाले चुनावों में उन बूथों पर चुनाव जीतना है।












Click it and Unblock the Notifications