खजुराहो किसलिए है प्रसिद्ध, किसने खोजा और क्या है इसका इतिहास? जानें एक-एक चीज यहां
Khajuraho Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर में वायुसेना के विशेष विमान से मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे हैं। उनका यहां पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया। पीएम यहां पर कुछ समय रुकने के बाद सागर के लिए रवाना हो गए जहां उन्होंन संत रविदास मंदिर की आधार शिला रखी। चलिए आज हम आपलोगों को खजुराहों के इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं। हम यह भी बताएंगे आखिर खजुराहों किस लिए प्रसिद्ध है?
सबसे पहले मध्य प्रदेश का खजुराहो किस लिए प्रसिद्ध है?
भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक, खजुराहो में मध्यकालीन हिंदू और जैन मंदिरों का देश का सबसे बड़ा समूह है, जो अपनी कामुक मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। खजुराहो स्मारक समूह को 1986 से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और इसे भारत के सात आश्चर्यों में से एक माना जाता है। शहर का नाम, प्राचीन काल में खर्जुरावाहक संस्कृत शब्द खर्जुर से लिया गया है जिसका अर्थ है "खजूर"।

खजुराहों का इतिहास
ये शहर एक बार सिर्फ खजूर के पेड़ों से ही घिरा हुआ था,इसलिए ही इसका नाम खजुराहो रख दिया गया। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि इसका नाम खजुरा-वाहक (बिच्छू वाहक) से रखा गया है। जो भगवान शिव का एक प्रतीकात्मक नाम है। बता दें कि इन मंदिरों का निर्माण 950 ईसवीं से 1050 ईसवीं के बीच चंदेल वंश के दौरान किया गया था। खजुराहो मंदिर अपनी कामुक मूर्तियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
इस मंदिर की दीवारों पर बनी सिर्फ 10% नक्काशी यौन गतिविधियों को दर्शाती हैं इसके अलावा यहां की 90% नक्काशी उस वक्त के लोगों के जीवन को प्रदर्शित करती है। बता दें कि इस मंदिर में संगीतकारों, किसानों, कुम्हारों और महिलाओं की मूर्तियां भी बनाई गई है।
किसने खोजा खजुराहो के मंदिर
बता दें कि खजुराहो मंदिर (Khajuraho Mandir) एक हजार साल से भी ज्यादा पुराना है। लेकिन इसकी खूबसूरती दुनिया को दिखाने वाले कैप्टन टी.एस. बर्ट है। हालांकि, कैप्टन टी.एस. बर्ट ने वर्ष 1838 में इन मंदिरों को फिर से खोजा और दुनिया के सामने पेश किया। उस वक्त बर्ट एक ब्रिटिश सेना के कप्तान थे। उनकी पोस्टिंग खजुराहो में थी और गलती से एक अज्ञात मार्ग पर निकल जाते हैं, जहां उन्हें इन मंदिरों का पता चलता है।












Click it and Unblock the Notifications