राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत कर कलाकारों का हौसला बढ़ाया

मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल रविवार को खजुराहो पहुंचे। वे यहां आयोजित अंतर राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए फिल्म कलाकारों का सम्मान किया।

खजुराहो फिल्म महोत्सव में पहुंचे राज्यपाल मंगूभाई पटेल

राज्यपाल मंगूभाई पटेल खजुराहो पहुंचे और यहां पर आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय खजुराहो फिल्म महोत्सव में शिरकत कर कलाकारों का सम्मान किया। वे यहां करीब एक घंटे तक रुके। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजक राजा बुंदेला सहित पूरी टीम को बधाई भी दी।

Film महोत्सव

खजुराहो में 8वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हो रहा है। रविवार को इसमें प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल शामिल होने पहुंचे। वे शाम को विशेष विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे थे, यहां से वे सर्किट हाउस पहुंचे और करीब आधे घंटे बाद वे फिल्म महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे, उनके साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद बीडी शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने यहां पर महोत्सव के आयोजनों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन को और आगे ले जाने की आवश्यकता हैं। उन्होंने आयोजक व फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला को मुक्त कंठ से बधाई दी। आयोजन में मुंबई से आए और विदेशी कलाकारों का सम्मान किया गया। बता दें कि राज्यपाल मंगूभाई पटेल रात्रि विभाग खजुराहो में रुकेंगे वहीं सोमवार सुबह रीवा जाएंगे। {document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+