Hanuman Jayanti : बजरंग बली की इस कोर्ट में भक्त कागज पर लिखकर देते हैं शादी, ट्रांसफर आदि की अर्जी

छिंदवाड़ा, 16 अप्रैल। आज देशभर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। हनुमान मंदिरों में विशेष आयोजन हो रहे हैं। घर-घर में भी लोग बजरंग बली का गुणगान कर रहे हैं। देश में हनुमानजी के हजारों मंदिर हैं। सबकी अपनी अपनी मान्यताएं हैं। हनुमान जयंती 2022 के मौके पर एक ऐसे हनुमान मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जहां बजरंग बली की कोर्ट लगती है। भक्त अर्जी पर लिखकर अपनी समस्या हनुमानजी तक पहुंचाते हैं।

केसरी नंदन हनुमान मंदिर छिंदवाड़ा

केसरी नंदन हनुमान मंदिर छिंदवाड़ा

हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के केसरी नंदन हनुमान मंदिर की। यहां पर यहां हनुमानजी की कोर्ट लगती है। भक्त अपनी मनोकामना एप्लिकेशन लिखकर बाल हनुमान को सौंप देते हैं। इसके बाद उस पर हनुमानजी अपने दरबार में सुनवाई करते हैं। मनोरथ पूर्ण होने पर भक्त यहां नारियल चढ़ाने आते हैं। मंदिर के चारों ओर नारियल बंधे हैं। यहां भक्त कई तरह की समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।

अयोध्या के बाद यह दूसरा पूर्व मुखी हनुमान मंदिर

अयोध्या के बाद यह दूसरा पूर्व मुखी हनुमान मंदिर

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार मंदिर के पुजारी ने बताया कि अयोध्या के बाद यह दूसरा पूर्व मुखी हनुमान मंदिर है, जहां भक्तों की अर्जी सुनी जाती है। यहां पवन पुत्र हनुमान नीम के पेड़ के नीचे अग्निकुंड में स्थापित हैं। जिन लोगों का ट्रांसफर नहीं हो रहा है, किसी से जमीन विवाद है या फिर शादी में बाधा उत्पन्न हो रही है, ऐसे भक्तों की समस्याओं का समाधान केसरी नंदन हनुमान करते हैं। बाल हनुमान लोगों की समस्याओं की जनसुनवाई में समस्याओं का निदान करते हैं।

मंगलवार और शनिवार को जनसुनवाई करते हैं

मंगलवार और शनिवार को जनसुनवाई करते हैं

मान्यता है कि पवन पुत्र हनुमान हर मंगलवार और शनिवार को जनसुनवाई करते हैं। एप्लिकेशन में जो भी समस्याएं लिखी होती हैं, वे बिल्कुल गुप्त रखी जाती हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यहां सदियों से हनुमानजी लिखित आवेदन लेकर भक्तों के दुख दूर करते आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+