मध्य प्रदेश महिला अंडर 23 टीम में कटनी की बेटी मुस्कान का हुआ चयन, कर्नाटक के खिलाफ खेलेगी मैच

दरअसल जिले के रैपुरा ग्राम की बेटी मुस्कान का सिलेक्शन क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मध्यप्रदेश महिला अंडर-23 टीम में हो गया है। 27 दिसंबर को इंदौर में होने वाले मध्यप्रदेश और कर्नाटक के बीच मैच में शामिल होकर क्रिकेट खेलेगी।
कटनी जिले की पहली महिला क्रिकेटर का गौरव हासिल करने वाली मुस्कान विश्वास पिता पलाश विश्वास रैपुरा गांव में निवास करती है। जिसने अपने संघर्ष और जज्बे के साथ देश के सबसे पसंदीदा खेल क्रिकेट में हाथ आजमाते हुए न सिर्फ कटनी बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।
मुस्कान मध्यप्रदेश क्रिकेट की अंडर-23 टीम में शामिल हुई है और वो 27 दिसंबर को इंदौर में होने मध्यप्रदेश की ओर से बतौर आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक से मुकाबले करेंगी।
कटनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश डेविड जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ इंदौर से जानकारी मिली थी कि कटनी की प्रतिभावान बेटी महिला क्रिकेट खिलाड़ी मुस्कान विश्वास का चयन क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले के लिए अंडर-23 टीम में टी-20 मुकाबले के लिए हुआ है।
मुस्कान विश्वास इन दिनों इंदौर में प्रैक्टिस में जुटी है उनके बेहतर प्रदर्शन से महिला आईपीएल में रास्ता खुल सकता है। ये क्रिकेट मैच बोर्ड द्वारा कराया जा रहा हैं जो ऑल इंडिया टूर्नामेंट के सभी स्टेट के लीग मैच होते हैं। मध्यप्रदेश ने क्वालीफाइ कर लिया है और वो 27 दिसंबर को क्वार्टर फाइन मैच इंदौर में खेलने जा रहा है।
बीसीआइ द्वारा आयोजित किए जाने वाले टूर्नामेंट में मुस्कान अपने बल्ले के साथ बॉलिंग से विकेट गिराएगी। अभी तक के मैचों में बेहतर प्रदर्शन देखते हुए मुस्कान का चयन किया गया है।
पिता पलाश विश्वास ने कहा की उनका सपना है की बेटी मुस्कान इंटरनेशनल टीम में चयन होकर देश का नाम रोशन करे और ट्रॉफी, मेडल लाकर देश का नाम रोशन करें। फिलहाल टी-20 टीम में सिलेक्शन होने से विश्वास परिवार और उनका पूरा गांव खुद को गौरांवित महसूस कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications