महिला ने 2 बच्चों को जन्म दिया, एक घर पर पैदा हुआ दूसरा अस्पताल गेट पर ऑटो में जन्मा

महिला ने 2 बच्चों को जन्म दिया, एक घर पर पैदा हुआ दूसरा अस्पताल गेट पर ऑटो में जन्मा

कटनी। अक्सर जुड़वा बच्चों को जन्म एक ही जगह होता है, मगर इस मामले में कटनी की यह खबर अलग है। यहां पर एक बच्चे का जन्म घर पर हुआ तो दूसरा अस्पताल के दरवाजे पर ऑटो में जन्मा है। दरअसल, वर्तमान मामले में शहरी सीमा से लगे चाका गांव की एक महिला शान्ति बाई पति सुखदेव भूमिया को मंगलवार दोपहर को प्रसव पीड़ा हुई और उसने घर पर एक बच्चे को जन्म दिया, मगर उसके पेट में बच्चे थे। दूसरा बच्चा पेट में ही फंस गया था।

Katani Woman Gave birth twins Child one at Home and another in Auto

ऐसे में एक बच्चे के जन्म के बाद उसे दूसरे बच्चे की वजह से परिजन ऑटो में बैठाकर कटनी जिला अस्पताल लेकर गए, मगर अस्पताल में पहुंचने से पहले ही अस्पताल के दरवाज में ऑटो में ही शांति देवी ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला और नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शांति बाई पति सुखदेव भूमिया चाका निवासी को 1.30 बजे के लगभग प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने आशा को बुलाया और पीड़ा बढ़ जाने पर ऑटो से अस्पताल लेकर आने की तैयारी की। इस बीच महिला ने एक बालक को पहले ही जन्म दिया। पीड़ा जारी रहने से परिजन महिला को ऑटो से ही लेकर रवाना हुए और अस्पताल गेट पर ही दूसरा प्रसव हो गया लेकिन बच्चा फस गया। प्रसूता के पहुचते ही स्टाफ ने जच्चा बच्चा को भर्ती कराया।

आशा कार्यकर्ता सत्यभामा उरमलिया ने बताया कि प्रसूता के परिजन का उसके पास फोन आया कि वे खेत में हैं। घर पर शांति बाई के प्रसव पीड़ा हो रही है। इस पर घर गई तो एक बच्चा वहीं पर हो चुका था। दूसरा बच्चा फंसा हुआ था। इसलिए उसे ऑटो से अस्पताल लेकर आई। गेट के पास ऑटो में दूसरा बच्चा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+