Budhni Election: BJP से प्रत्याशी कौन?, क्या कार्तिकेय संभालेंगे शिवराज की विरासत, जानिए
Budhni Assembly Election: लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की हलचल देखने मिल रही है, जहां मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए BJP ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बुधनी विधानसभा से BJP शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान को चुनाव मैदान में उतर सकती है, जिसके पीछे की वजह लगातार कार्तिक सिंह चौहान की बुधनी विधानसभा में सक्रियता होना है। वहीं यदि परिवारवाद की बात सामने आती है, तो फिर संगठन किसी और नाम पर विचार कर सकता है।

बुधनी विधानसभा की बात करें तो बुधनी विधानसभा शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत विधानसभा सीट रही है, जहां से लगातार शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ते, और चुनाव जीतते नजर आए हैं। हाल ही में विदिशा लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से विधायक का पद छोड़ते हुए इस्तीफा दिया है। वहीं अब इसके बाद उपचुनाव में खुद ने विधानसभा को नया विधायक मिलेगा, जहां बुधनी विधानसभा से BJP किसे अपना प्रत्याशी बनती है। फिलहाल, इस पर सभी की नजर टिकी हुई है।
मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जहां केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से विधायक पद छोड़ते हुए इस्तीफा दिया है। साथी शिवराज सिंह चौहान ने बेहद भावुक संदेश बुधनी विधानसभा की जनता को दिया है। वहीं अब शिवराज सिंह चौहान के विधायकी छोड़ते ही संगठन जल्द नए चेहरे की तलाश में जुट गया है, जहां राजधानी भोपाल में लगातार बुधनी विधानसभा से प्रत्याशी चयन को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है.
बुधनी विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान लंबे वक्त तक विधायक रहें हैं, जहां चौहान परिवार की सियासत भी इसी विधानसभा के इर्द-गिर्द घुमती नजर आई है. यही कारण है की आने वाले वक्त में भी संगठन चौहान परिवार से ही किसी ना किसी को बुधनी विधानसभा से प्रत्याशी बनाने की ओर देख सकता है.
ये भी पढ़े- MP News: शिवराज सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, जनता को दिया बेहद भावुक संदेश












Click it and Unblock the Notifications