MP News: लंबी और गहरी टनल में उतर गए CM मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री के साथ दिखा अलग अंदाज
मध्यप्रदेश के उज्जैन में CM डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ उज्जैन के बामोरा गांव स्थित कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट योजना के अंतर्गत प्रगतिरत 31.5 मीटर शाफ्ट-3 टनल के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यों की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सिंहस्थ 2028 तक पवित्र क्षिप्रा नदी में पूरे वर्षभर शुद्ध व स्वच्छ जल की उपलब्धता के लिए यह कदम अभूतपूर्व सिद्ध होगा।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कान्ह क्लोज डक्ट, सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी एवं हरियाखेड़ी एकीकृत परियोजनाओं से क्षिप्रा नदी स्वच्छ, अविरल व प्रवाहमान होगी।
क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण के लिए अभी तक की सबसे आधुनिक योजना से हो रहा है। यह काम कान्ह नदी को डाइवर्ट कर क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण के लिए किया जा रहा है, सबसे उन्नत तरीके से भागीरथी प्रयास किए जा यह हैं। एकीकृत परियोजनाओं से सिंहस्थ- 2028 में क्षिप्रा नदी के जल से स्नान होगा। मध्यप्रदेश की सबसे अलग अनूठी परियोजना कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना से क्षिप्रा स्वच्छ व अविरल होगी।
सिंहस्थ-2028 दृष्टिगत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की महत्वाकांक्षी सबसे अलग अनूठी कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना जिससे क्षिप्रा नदी स्वच्छ व अविरल होगी, कान्ह नदी का गंदा पानी शहर के बाहर स्वच्छ कर गंभीर डाउनस्ट्रीम में भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि, शिप्रा शुद्धिकरण हेतु कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना के कट एंड कवर भाग में खुदाई एवं पीसीसी कार्य, टनल भाग में चार शाफ़्ट के माध्यम से वर्टिकल एवं हॉरिजॉन्टल खुदाई का कार्य एवं कास्टिंग यार्ड में प्री कास्ट सेगमेंट की कास्टिंग का कार्य प्रगतिरत है।
परियोजना के शुरुआती 6.90 कि. मी. कट एंड कवर भाग में खुदाई एवं पीसीसी कार्य प्रगतिरत है। परियोजना अंतर्गत उपयोग में लाए जाने वाले प्री कास्ट सेगमेंट की कास्टिंग का कार्य ग्राम गंगेडी में स्थित कास्टिंग यार्ड में जारी है। प्री कास्ट सेगमेंट्स को कास्टिंग यार्ड से परियोजना के एलाइनमेंट तक पहुंचाने एवं पीसीसी बेड पर रखने तथा आपस में जोड़ने का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा।
ये भी पढ़े- MP News: 2 लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर होगी भर्ती, CM का ऐलान, किन विभागों में कितने पद, जानिए












Click it and Unblock the Notifications