आंचलकुंड धाम दरबार पहुंचे कमलनाथ बोले- राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी को बावल तो मचाना ही है

MP News: लोकसभा चुनाव में हर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज से अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव के चुनाव प्रचार में उतर गए है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी जो कहते हैं उस पर बीजेपी को बावल तो मचाना ही है। यह घबराए हुए हैं और पहली दफा है कि जब संसद में बीजेपी में इतनी घबराहट है।

सीएम ने बताया कि अमरवाड़ा विधानसभा में कांग्रेस के पक्ष में गहराई से माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजट सत्र में छिंदवाड़ा को क्या मिलेगा, इसे देखने वाली बात होगी। पूर्व सीएम के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी दादाजी दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और अपनी भेंट चढ़ाई।

Kamal Nath said in Anchalkund Dham Darbar - BJP has to create ruckus on Rahul Gandhi statement

अमरवाड़ा में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है, और नतीजे 13 जुलाई को घोषित होंगे। कांग्रेस ने आंचलकुंड धाम से जुड़े धीरन शाह को टिकट दिया है, जबकि भाजपा से पूर्व विधायक कमलेश शाह भी मैदान में हैं।

अमरवाड़ा उपचुनाव का ऐलान होने के बाद कमलनाथ का यह पहला दौरा है। जब आंचल कुंड दरबार पहुंचे और यहां से चुनाव प्रचार का आगाज किया। 2 दिन बाद यहां पर नकुलनाथ भी प्रचार करने के लिए आएंगे। शाम को कमलनाथ और जीतू पटवारी छिंदवाड़ा पहुंचकर उपचुनाव के लिए बनाए गए भारी और स्थानीय पर्यवेक्षकों की बैठक लेंगे। बता दे कमलनाथ 3 दिन तक अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार करेंगे इसके बाद में 5 जुलाई को भोपाल आ जाएंगे।

राहुल गांधी के वक्तव्य को कार्यवाही से हटाना गलत- कमलनाथ

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा, 'राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में जो भाषण दिया था, उसके कुछ अंश कार्यवाही से हटा दिए गए है। इसके खिलाफ मैंने स्पीकर को पत्र लिखकर प्रतिक्रिया दर्ज की है। मैं लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध करता हूं कि नेता प्रतिपक्ष के भाषण के हिस्सों को ऐसे हटाना संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। इससे न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला होता है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र को भी धीमा बना सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+