Indore News: आखिर क्यों?, संजय शुक्ला ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, खुद बताई राज की बात
MP में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के साथ इंदौर की विधानसभा एक से पूर्व विधायक संजय शुक्ला और देपालपुर से पूर्व विधायक विशाल पटेल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है राजधानी भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर सभी नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
BJP में शामिल होने से पहले पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो राम मंदिर बनाया गया था, उसे कांग्रेस ने ठुकराया था। हमें इसी बात का बुरा लगा था। इसी के चलते हमने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थाम लिया है। वहीं सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी BJP में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगाया करारा झटका निश्चित तौर पर आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए चिंता साबित होगा।
पूर्व विधायक संजय शुक्ला को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का कट्टर समर्थक माना जाता है। यही कारण है कि, संजय शुक्ला ने अपने नेता सुरेश पचौरी के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के बीच पारिवारिक रिश्ते भी हैं। यही कारण रहा की संजय शुक्ला अपने साथ विशाल पटेल को भी बीजेपी में ले गए हैं।
पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल दोनों ही कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं, जहां दोनों नेताओं का अच्छा खासा वर्चस्व भी अपने-अपने क्षेत्रों में माना जाता है, संजय शुक्ला विधायक होने के साथ-साथ महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं विशाल पटेल देपालपुर विधायक रहने के साथ-साथ पार्टी के लिए अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस को करारा झटका, संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने थामा BJP का दामन
-
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर की गई 35 वीं किस्त, ऐसे चेक करें 1500 रुपये आए या नहीं? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications