नहीं थम रही कमलनाथ को लेकर अटकलें, जानिए कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों दिखा दी 'लाल झंडी'

MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें लाल झंडी दिखा दी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दो टूक कहा कि भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता की जरूरत नहीं है और भाजपा के दरवाजे कमलनाथ के लिए बंद हैं।

kamalnath kailash vijayvargiya statement

कैलाश विजयवर्गी ने पत्रकारों से कहा, मैंने कहा था कि हमारी पार्टी में कमलनाथ की कोई जरूरत नहीं है और यही वजह है कि उनके लिए दरवाजे बंद हैं। पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ के नई दिल्ली पहुंचने के बाद से ही बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हैं।

हालांकि, कमलनाथ के विश्वसनीय सज्जन सिंह वर्मा ने उनके बीजेपी में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था कि जो लोग कांग्रेस में भगवान राम की उपेक्षा से दुखी हैं वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

कमलनाथ और उनके बेटे के भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों को उस समय और ज्यादा बल मिल गया जब छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने अपने 'X' बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया था। अटकलें थीं कि कमलनाथ कई कांग्रेस विधायकों को भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।

बताया जाता है कि कमलनाथ के नाम पर बीजेपी में एक राय नहीं बन सकी। आपातकाल और सिख विरोधी दंगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ पर कई आरोप लगाती रही है। ऐसे में पार्टी में कई नेताओं ने कमलनाथ के नाम पर विरोध जताया। कैलाश भी इनमें से एक हैं। कमलनाथ पर संशय के बीच, उनके गढ़ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से पार्टी के 1500 स्थानीय नेता भाजपा में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+