विपक्ष की एकजुटता पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कसा तंज, एक-दूसरे से नफरत करने वाले कुटुंब की तरह आ रहे साथ
jyotiraditya Scindia News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्ष की एकजुटता पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे एक दूसरे की विचारधारा से नफरत करते थे एक दूसरे पर कटाक्ष करते थे। वही आज कुटुंब की तरह एक हो गए हैं।
सिंधिया ने कहा कि विपक्ष परेशान है और इसीलिए जो पार्टियां एक-दूसरे से नफरत करती थीं, एक-दूसरे का सामना नहीं कर पाती थीं, वे अब एक परिवार की तरह एक साथ आ रही हैं। हमें विश्वास है कि देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर भरोसा है। तीसरी बार भी जनता भाजपा सरकार को चुनेगी।

गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जिनकी विचारधारा में अपवित्रता हो, वही लोग आज देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे तो आश्चर्य है कि जिस सोच और विचारधारा को स्पष्ट रूप से देश और जनता ने पूर्ण रूप से रिजेक्ट कर दिया। वही सोच और विचारधारा का विपक्ष बार-बार प्रस्तुतीकरण कर रहा है। इस देश में विकास और प्रगति के नए आयाम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच और विचारधारा जन सेवा, जन कल्याण और गरीब कल्याण इन्हीं तीन मुख्य बिंदुओं के आधार पर सेवा भाव की सरकार है, जो जनता के लिए समर्पित भाव से काम करती है। बौखलाए हुए विपक्ष, जो एक तरीके से खलबली मच चुकी है क्योंकि लोकतंत्र का पर्व पास आ रहा है। जो दल एक दूसरे से नफरत करते थे, जो एक दूसरे का चेहरा नहीं देख सकते थे, जो एक दूसरे पर कटाक्ष कर रहे थे वह सब एक कुटम्ब की तरह इकट्ठा हो गए हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications