ज्योतिरादित्य सिंधिया के बदल गए तेवर, नए सिरे से परिभाषित हो रहे गांधी व सिंधिया राज परिवार के रिश्ते
देवास, 19 अगस्त। मध्य प्रदेश कांग्रेस में रहकर अपनी सियासी जमीन तैयार करने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के तेवर अब बदल गए हैं। कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में आने और फिर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री तक बनने के बाद तो ज्योतिरादित्य सिंधिया सीधे गांधी परिवार पर निशाना साध रहे हैं। जबकि कभी गांधी व सिंधिया राज परिवार एक दूसरे के काफी करीबी रहे हैं।

दोनों परिवारों के निजी रिश्तों का नए सिरे से पारिभाषित करने की एक बानगी मंगलवार से शुरू हुई सिंधिया की आशीर्वाद यात्रा में देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 बजे देवास के क्षिप्रा पहुंचे मां क्षिप्रा को नमन किया और फिर देवास के एबी रोड से होते हुए उनकी आशीर्वाद यात्रा शुरू हुई जो इंडस्ट्रियल पार्क पहुंची। इस मौके पर सिंधिया ने साहित्यकार राजकुमार चंदन के घर उनसे भेंट की।
देवास जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उसके बाद भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद माता टेकरी पर दर्शन किए और शास्त्रीय संगीत कपालिनी कोमकली से भेंट करने आनन्द भवन पैलेस पहुंचें। बाद में आशीर्वाद यात्रा के तहत नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शाजापुर के लिए निकलेंगे।
देवास में आशीर्वाद यात्रा के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि एक ही परिवार का विकास कांग्रेस पर प्राथमिकता भी है और आखिरी लक्ष्य भी। पूरी कांग्रेस एक
ही परिवार के लिए ही काम करती है। कांग्रेस को विकास से कोई मतलब नहीं है। विपक्ष निशाना साधते हुए सिंधिया ने कहा कि विपक्ष गिरगिट की तरह रंग बदलता है। अफवाहें फैलाने का काम करता है। कभी संसद चले तो हमारे मत पर चले।
यात्रा के पहले मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने बताया कि इंदौर शहर व मालवांचल से उनका पुराना नाता है। वे अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे इस ऐतिहासिक नगरी में नमन करने का मौका मिला है। साथ ही उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड्डयन मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा मीडिया के सामने रखा।












Click it and Unblock the Notifications