ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोक नगर विधानसभा में कहा- भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को मिटाकर रहूंगा

केंद्रीय मंत्री व गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर विधानसभा के शाढ़ौरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ हर समय खड़ा रहता हूं।

मैं क्षेत्र की जनता की हर मुश्किल में साथ रहता हूं, कोरोना संक्रमण काल हो या ओलावृष्टि या अन्य कोई आपदा, क्षेत्र की जनता की हरसंभव मदद को तत्पर रहता हूं। सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र में कोई गलत कार्य नहीं होने दूंगा, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी अगर कहीं होती है तो उसे भी मिटाकर रहूंगा। श्री सिंधिया ने कई गांवों में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया।

Jyotiraditya Scindia addressed public meeting in Ashok Nagar Assembly

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मैं आश्वासन देता हूं मैं क्षेत्र के विकास और क्षेत्र की जनता के कल्याण और कार्यों को लेकर हमेशा सबसे आगे रहूंगा। दुख की घड़ी जब भी आई है, तब सिंधिया परिवार आपके साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की मुश्किल घड़ी से लेकर बाढ़ और ओलावृष्टि तक हर समय मैं आपके साथ रहा हूं। 2020 में जब कोरोना का पहला चरण आया था, जब हम सब परेशान थे, तब मैं क्षेत्र की जनता की रक्षा के लिए लोगों के लिए रांची से ऑक्सीजन सिलेंडर भर के हवाई जहाज की मदद से अशोकनगर क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया था। दवाइयां की कमी थी तो दवा दिलवाई, और जब मार्च 2024 में ओलावृष्टि का कठिन समय आया तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सहयोग से हमने क्षेत्र में 48 घंटों के अंदर सर्वे करा कर राहत राशि दिलवाई।

Jyotiraditya Scindia addressed public meeting in Ashok Nagar Assembly

विकास के लिए क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मैंने अशोकनगर और आसपास के जिलों के विकास के लिए लगातार कार्य किया है। अशोकनगर में सड़कों का जाल बिछाने के साथ लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है। आप लोगों ने जो कार्य करने के लिए कहा, मैंने उसे समय पर पूरा किया। जो कार्य आप लोगों ने नहीं कहा, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी था, वह कार्य भी मैंने और भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र में किए हैं। आगामी 7 मई को आप लोगों को नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल का बटन दबाकर भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान करना है। लोकसभा का चुनाव भी एक तरह का संग्राम है। यह नए जमाने का युद्ध है, जिसमें तलवार नहीं ईवीएम का बटन दबाना है और करेंट से विरोधियों को परास्त करना है। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने नारायणपुर, खजुरिया कला, महू, आलमपुर, बांसखेड़ी, घाट बमुरिया में भी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+