Video: जब शायर वकील और जस्टिस विवेक अग्रवाल आए आमने-सामने, जानें फिर क्या हुआ?

Justice Vivek Agarwal: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश जस्टिस विवेक अग्रवाल एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, इस बार भी वह एक वकील के चलते ही चर्चा में आए हैं। शायर वकील ने जज साहब के सामने ऐसी बात कह दी कि जज साहब भी प्रतिक्रिया दिए बिना खुद को नहीं रोक पाए। चलिए जानते हैं क्या है मामला...

दरअसल, जस्टिस विवेक अग्रवाल (Justice Vivek Agarwal) किसी मामले की सुनवाई कर रहे थे इसी दौरान एक वकील ने शानदार शायरी पढ़ दी। वकील ने कहा कि दर्द मेरा आप नहीं समझे तो समझेगा कौन,मेरे हक में आप नहीं बोले, तो बोलेगा कौन' फिर क्या था इतना सुनते ही जज साहब सोच में पड़ गए और फिर खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। वकील की शायरी पर जज साहब ने कहा कि तुम वकील कम कलाकार ज्यादा हो।

Justice Vivek Agarwal

अक्सर चर्चा में रहते हैं जस्टिस विवेक अग्रवाल (Justice Vivek Agarwal)
बता दें कि जस्टिस विवेक अग्रवाल अक्सर सुनवाई के दौरान सख्त मूड में नजर आते हैं। सामने बड़े से बड़े अधिकारी भी उनकी दलील के आगे पानी मांगते नजर आते हैं। कई बार तो अधिकारियों के पास जज साहब के सवाल का जवाब ही नहीं रहता। इसके अलावा कई बार वकीलों को भी डांट खानी पड़ती है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मामले में वकील की लगा दी थी क्लास
बता दें इससे पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मामले में भी जस्टिस विवेक अग्रवाल चर्चा में आए थे और एक वकील (MP Highcourt Justice Vivek Agarwal) से सुनवाई के दौरान तीखी बहस हो गई थी। बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। याचिकाकर्ता की तरफ से वकील जेपी उद्दे कोर्ट में थे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा पर रोक लगाने के लिए दलील दे रहे थे।

इसके बाद इससे संबंधित तथ्य को लेकर जस्टिस ने सवाल किया। याचिकाकर्ता के वकील इस पर सही से जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद जस्टिस विवेक अग्रवाल और वकील में तीखी बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान वकील जेपी उद्दे जज साहब से बदतमीजी से बात करते नजर आए फिर क्या था जज साहब भी गरमा गए। वकील जेपी उद्दे लगातार बदतमीजी करते जा रहे थे इसके बाद जज ने चेतावनी दे डाली और कहा कि आपको हाईकोर्ट में बात करने की तमीज नहीं है। आपको अवमानना के मामले में हम जेल भेज देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+