मध्य प्रदेश: अवैध खनन की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार को ट्रक से कुचला, सामने आया वीडियो

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड में कथित तौर पर एक पत्रकार को ट्रक से कुचल दिया गया। भिंड में अवैध खनन को लेकर पत्रकार संदीप शर्मा रिपोर्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदीप के ऊपर मिट्टी ढोने वाले डंपर को चढ़ा दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। ये पूरी वारदात पास ही के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके फुटेज सामने आए हैं। संदीप काफी समय से अवैध खनन और खनन माफियाओं से जुड़ी खबरें कर रहे थे। इस मामले में जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की है। उन्हें इससे पहले भी कई दफा जान से मारने की धमकी दी जा चुकी थी। खुद की जान को खतरा होने और धमकी मिलने को लेकर संदीप ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बताया गया है कि संदीप शर्मा के साथ जब हादसा हुआ तब वो यहां चल रहे अवैध खनन पर स्टोरी करने गए थे।

रविवार शाम को बिहार के भोजपुर में भी एक पत्रकार को स्कॉर्पियो से रौंदकर मार डालने का मामला सामने आया है। पत्रकार के साथ एक और भी शख्स की मौत हुई है। मृतकनवीन निश्चल एक हिंदी दैनिक के लिए काम करते थे। निश्चल के परिजनों ने हत्या का आरोप गड़हनी के एक पूर्व मुखिया के परिजनों पर लगाया जा रहा है। रविवार की शाम नवीन निश्चल रामनवमी जुलूस के बाद अपने साथी विजय कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गडहनी से गांव लौट रहे थे। इसी समय में नहसी के समीप पीछे से जा रही पूर्व मुखिया की स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इसमें बाइक पर सवार दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- बिहार: भोजपुर में एक पत्रकार समेत दो लोगों की हत्या, पूर्व मुखिया के परिजनों पर शक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+