अचानक दो हिस्सों में बंट गई जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन, आधी रात कपलिंग टूटने से हुआ हादसा, फिर...

Train Incident in MP: मध्यप्रदेश के भोपाल से जोधपुर जाने वाली ट्रेन बीना के पास घटना का शिकार हो गई। इस ट्रेन की कपलिंग अचानक टूट जाने के कारण एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन में बैठे यात्री इस हादसे से पूरी तरह घबरा गए और चलती ट्रेन से कूदने का प्रयास करने लगे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद ट्रेन को रोककर सुधार कार्य किया गया। करीब 50 मिनट बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया। इस दौरान बीना-कोटा रेल यातायात बंद रहा।

Jodhpur-Bhopal Express train split into two parts

घटना शुक्रवार रात 8:00 बजे की बताई जा रही है। जब भोपाल से जोधपुर की ओर जाने वाली जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस अशोकनगर की ओर आ रही थी। तभी महादेव खेड़ी के पास धीमी गति से चल रही ट्रेन में अचानक जोरदार झटका के साथ आवाज आई। देखा तो ट्रेन 2 हिस्सों में दौड़ रही थी। यह देख यात्री घबरा गए और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

इस बीच यात्री चलती ट्रेन से कूदने का प्रयास करने लगे। हालांकि ट्रेन धीमी गति से होने की वजह से कोई जन हानि नही हुई, लेकिन एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और 50 मिनट तक ट्रेन ट्रैक खड़ी रही।

ट्रेन की बोगियों के बीच में जॉइंट के रूप में लगने वाले कपलिंग के टूटने से यह घटना हुई है। इसके बाद उसे मरम्मत करने में लगभग 50 से अधिक मिनट लगे। इस दौरान गुना से अशोकनगर के बीच यह ट्रैक ब्लॉक रखा गया। कपलिंग को बदलने के बाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+