Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jhabua में कलेक्टर ने दशहरे पर किया हर्ष फायर, दिव्यांगजनों को दिया खास तोहफा

मध्यप्रदेश के झाबुआ में विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन झाबुआ में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार से शस्त्र पूजन संपन्न किया गया। शस्त्र पूजन के पश्चात कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा हर्ष फायर किया गया।

मध्यप्रदेश के झाबुआ में दशहरे पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित की जारी है। जमीनी स्तर पर समाज के लोगों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए त्वरित निराकरण की कार्यप्रणाली को अपनाया है।

Jhabua

कलेक्टर ने पूर्व में दिव्यांगजनो के हितों व उन्हे आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें दिव्यांगजनों द्वारा उनकी समस्या को कलेक्टर के समक्ष रखा गया था।

इस पर कलेक्टर द्वारा त्वरित सहायता हेतु आश्वासन दिया गया। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दिव्यांगजनों के लिए जिला परिवहन विभाग के माध्यम से कैंप लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाए गए तथा 4 पहिया मोटरसाइकिल प्रदान करने के लिए सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से जिला स्तर पर एक योजना बनाई गई जिसमें 60% राशि दिव्यांगजनों द्वारा तथा 40% राशि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराकर दिव्यांजनों को मोटरसाइकिल प्रदान की जाए। इसी के साथ ही कलेक्टर द्वारा इससे उन्हें अपने रोजमर्रा के कार्यों को करने तथा आजीविका चलाने में भी मदद मिलेगी।

इसी परिपेक्ष्य में कलेक्टर ने दशहरे से एक दिन पूर्व कलेक्टर कार्यालय परिसर में दिव्यांगजानो के लिए "दिव्यांग वाहन वितरण कार्यक्रम" का आयोजन किया । जिसमें कलेक्टर ने वाहनों की पूजा कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनो को 9 मोटरसाइकिल (4 पहिया) तथा 2 स्कूटी ( 4 पहिया) इस प्रकार कुल 11 वाहन की चाबी दशहरे के उपहार स्वरूप प्रदान की व उन्हे ड्राइविंग लाइसेंस भी प्रदान किए गए।यह वाहन 40% प्रशासन द्वारा CSR / दान दाताओं के माध्यम से उपलब्ध करवाये गये। कलेक्टर द्वारा उन समस्त दान दाताओं को भी साधुवाद दिया गया। आगे भी इसे प्रकार दिव्यांगनों का सहयोग किया जाता रहेगा।

इसी प्रकार भविष्य में भी अन्य आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों को चिन्हित कर सी एस आर फण्ड या अन्य दान के माध्यम से प्राप्त राशि से मोटरसाइकिल तथा स्कूटी प्रदान किए जाने के लिए आश्वस्त किया। दिव्यांगजनों द्वारा कलेक्टर को बहुत आभार दिया गया और दशहरे की शुभकामनाएं दी गयी। इसके उपरांत कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाकर सभी को घर के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़े- Ujjain News: विजयादशमी पर शक्ति आराधना, पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+