जबलपुरः 10वीं की छात्रा से एक साल में तीन बार गैंगरेप, हर दफा प्रेमी ने नाबालिग लड़की को दिया धोखा
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां 10वीं की छात्रा से गैंगरेप किया गया है। इस वारदात में उसका प्रेमी भी शामिल है, जिसने शादी करने के बहाने उसे अपने पास बुलाया था। हालांकि पुलिस के साथ माता-पिता घटनास्थल पर पहुंचकर लड़की को मुक्त कराया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपित प्रेमी फरार चल रहा है। बता दें कि छात्रा दूसरी बार गैंगरेप की शिकार हुई है।

एक साल में तीन बार गैंगरेप
इससे पहले प्रेमी ने नौ महीने पबर्व अपहरण करके छात्रा के साथ गैंगरेप किया था। इसके करीब 6 दिन बाद उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। छात्रा के साथ उमरिया में ट्रक ड्राइवर, ढाबा संचालक सहित 9 लोगों ने गैंगरेप किया था। उमरिया कोतवाली में दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज है। गोराबाजार पुलिस के मुताबिक छात्रा के पिता आबकारी विभाग में हैं।छात्रा का ननहिाल उमरिया में है। उमरिया का रहने वाला सागर मिश्रा ने छात्रा को प्यार के जाल में फंसा लिया।

शादी करने के बहाने छात्रा को बुलाया
इसके बाद 8 सितंबर को फोन कर सागर ने छात्रा को बताया कि वह गुरुवार को जबलपुर आ रहा है और कहा कि वह उससे शादी करेगा। गुरुवार की सुबह 11 बजे सागर जबलपुर पहुंचा और छात्रा को प्रगति नगर के एक मकान में बुलाया। सागर ने छात्रा को बताया था कि कजरवारा चौराहे पर उसके दोस्त ऑटो से मिलेंगे। दोपहर में छात्रा की मां जैसे ही नहाने गईं वह उनका मोबाइल फोन लेकर घर से निकल गई।

दोस्तों के साथ ऑटो से प्रेमी के पास पहुंची
इसके बाद कजरवारा तिराहे पर ऑटो के साथ तिलहरी निवासी अमजद और साहिल खान मिले। दोनों के साथ वह ऑटो में बैठकर प्रगति नगर के एक मकान में पहुंची। वहां सागर के साथ पहले ही निक्की विलियम्स और सब्जी बेचने वाला दीपू अहिरवार मौजूद थे। सागर छात्रा को मकान की पहली मंजिल पर ले गया और उसके चारों दोस्त नीचे ही बैठे रहे। वहां सागर ने छात्रा से बोला कि शादी करने के लिए उसके साथ उमरिया चलना होगा। इसके लिए कार बुक कराया और छात्रा से 1500 रुपये मांगा।

पहले प्रेमी ने किया रेप और फिर उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप
इसके बाद छात्रा ने मां को फोन कर कहा कि वह नानी के घर उमरिया जा रही है। डीजल डलवाने के लिए पैसे दो इसपर मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। छात्रा के मुताबिक सागर उसे शाम के वक्त ऊपर वाले कमरे में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। फिर दोस्तों के हवाले करते हुए कहा कि इसे घर छोड़ देना। इसके बाद चारों ने अंधेरा होने की बात कह सुबह घर चलने को कहा और रात के वक्त चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

टॉवर ट्रेस कर पुलिस पहुंची पीड़िता के पास
कुछ देर बाद अमजद ऑटो लेकर निकल गया। जबकि दीपक, निकलेश व साहिल छात्रा के साथ मकान में रुके हुए थे। वहीं बेटी देर तक नहीं लौटी थी तो माता-पिता उसकी तलाश करते हुए गोराबाजार पहुंचे। पुलिस छात्रा के टॉवर लोकेशन के आधार पर मकान में पहुंची, जहां छात्रा के साथ तीन आरोपित मौजूद थे। पुलिस ने छात्रा को मुक्त कराया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तिलहरी में अमजद को पकड़ लिया। पुलिस ने गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

इसी साल दो बार अपहरण कर किया गैंगरेप
बता दें कि इससे पहले इसी वर्ष जनवरी में छात्रा का उमरिया में दो बार अपहरण कर नौ लोगों ने गैंगरेप किया था। आरोपियों में कुछ ट्रक ड्राइवर और ढाबा संचालक भी थे। छात्रा को 4 जनवरी को एक युवक मार्केट से अपहरण करके ले गया था। उसे जंगल में ले जाकर 6 लोगों ने गैंगरेप किया। 5 जनवरी को उसे छोड़ दिया गया। 11 जनवरी को छात्रा को फिर उसका प्रेमी ले गया।

ट्रक चालक और ढाबा संचालक भी थे आरोपित
सागर उसके तीन ढाबा संचालक सहित दोस्तों और दो ट्रक ड्राइवरों ने 12 जनवरी तक गैंगरेप किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची छात्रा के बयान के आधार पर उमरिया की कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications