इंटरनेशनल कॉमनवेल्थ फूड फीचर कॉन्फ्रेंस: सागर के बेहतर प्रयासों की दुनिया को दी जानकारी

सागर, 29 जुलाई। फूड फाउंडेशन द्वारा कॉमनवैल्थ फूड फीचर कॉन्फ्रेंस का आयोजन यूके के बर्म‍िंघम किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह कॉन्फ्रेंस हेल्दी एवं सस्टेनेबल फूड सिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस कॉन्फ्रेंस में सागर स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत सहित मध्यप्रदेश के चार शहरों के फूड विभाग और नगरीय प्रशासन के 6 प्रतिनिधि शामिल हुए।

बर्मिंघम में सागर स्‍मार्ट स‍िटी सीईओ ने द‍िया प्रेजेंटेशन

यूके हॉउसरू कॉमनवैल्थ बिजनेस हब में बर्मिंघम की मेयर माउरीन कॉर्निंश जेपी एवं मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर एशिया एंड मिडिल ईस्ट अमांडा मिलिंग एमपी की उपस्थिति में आयोज‍ित इस कॉन्फ्रेंस में भारत सहित 22 अन्य देशों के शहर प्रतिनिधि शामिल हुए। भारत से बर्मिंघम पहुंचे प्रतिनिधि मंडल का प्रतिनिधित्व फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की डायरेक्टर इनोशी शर्मा ने किया और अंतराष्ट्रीय मंच पर भारत में ईट राइट इंडिया मूवमेंट के तहत सही भोजन, बेहतर जीवन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

बर्मिंघम में सागर स्‍मार्ट स‍िटी सीईओ ने द‍िया प्रेजेंटेशन

मप्र से चार स्‍मार्ट स‍िटी शहरों ने द‍िया प्रेजेंटेशन
मध्यप्रदेश से इस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए दल का नेतृत्व डॉ. सुदाम पी खाड़े, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मप्र ने किया। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और सागर में हाईजीन और हेल्दी फूड को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ईटराईट इंडिया अभियान के तहत स्थानीय लोगों को पौष्टिक व स्वच्छ भोजन की आदतों को अपनाने के लिए जागरुक करने किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

ईट राइट स्‍मार्ट स‍िटीज चैलेंज में सागर टॉप 11 में शाम‍िल
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज में देश के टॉप-11 शहरों में चयनित सागर को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा था। अब सागर शहर एमयूएफपीपी में शामिल है। इसके तहत 2023 तक नागरिकों में "बेहतर भोजन, स्वस्थ जीवन" की जागरुकता लाने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया जा रहा है। शहर में हाइजीन फूड प्लाजा बनाए जा रहे हैं। लोगों को विभिन्न माध्यमों से सुरक्षित भोजन के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+