गुना हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी : जानिए क्यों मारे गए थे काले हिरण-मोर? चौंकाने वाली है असली वजह
गुना, 14 मई। मध्य प्रदेश के गुना के आरोन पुलिस थाना इलाके में काले हिरण व मोर का शिकार करने वालों ने शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे गोली मारकर मध्य प्रदेश पुलिस के तीन जवानों की हत्या कर दी। मृतकों में सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, हवलदार संतराम मीना और आरक्षक नीरज भार्गव शामिल थे।

तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या
शिकारियों द्वारा मध्य प्रदेश के तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुलासा ये है कि काले हिरणों व मोर का शिकार शादी समारोह में दावत के लिए किया गया था।खबर है कि मध्य प्रदेश के एक बदमाश की बेटी की शादी थी। उसमें मेहमानों को काले हिरण और मोर मांस परोसा जाने वाला था, जिसके लिए उसने साथी शिकारियों से आरोन थाना इलाके के जंगलों में काले हिरणों व मोर का शिकार करवाया था।
Recommended Video

रात करीब साढ़े 12 बजे नाकाबंदी की गई
शुक्रवार देर रात आरोन थाना पुलिस को शिकार की इत्तला मिली। इस पर रात करीब साढ़े 12 बजे नाकाबंदी की गई। एसआई राजकुमार जाटव , हवलदार संतराम मीना, आरक्षक नीरज भार्गव व चालक मौके पर थे। तब पुलिस ने देखा कि चार मोटरसाइकिलों पर सात-आठ शिकारी जा रहे थे।

अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी
मध्य प्रदेश के इन बहादुर पुलिसकर्मियों ने शिकारियों की घेराबंदी की तो आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ के बाद शिकारी वहां से अपने घायल साथी को लेकर गए। जाते समय पुलिस की इंसास राइफल भी लूट ली।
Madhya Pradesh | 3 Police personnel including SI of Aron police station, head constable and constable were shot dead by poachers in the forest under the limits of Aron PS in Guna. The police team was attacked by the poachers: SP Guna Rajeev Mishra
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 14, 2022
आरोपी के घर से लाश बरामद हुई
बाद में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना के थोड़ी देर बाद ही शिकारियों के गांव बिदोलिया को घेर लिया। गांव और जंगल में कई जगहों पर दबिश दी गई। इस दौरान एक आरोपी के घर से लाश बरामद हुई, जो आरोपी एक शिकारी के छोटे भाई नौशाद की थी।
Madhya Pradesh | Incident is unfortunate. Police received the information about some criminals &they surrounded them. Upon finding themselves surrounded, criminals started firing. 3 policemen including an SI lost their lives in line of duty: State Home minister Narottam Mishra pic.twitter.com/RnUwwm8vNS
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 14, 2022
फायरिंग वन विभाग के कर्मचारी समझकर की
खबर है कि शिकारियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग वन विभाग के कर्मचारी समझकर की थी। पुलिस को घटनास्थल पर चार काले हिरणों के कटे हुए सिर और एक मोर का शव मिला। पशु चिकित्सकों से उनका पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं, नौशाद का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
गुना हत्याकांड में मध्य प्रदेश पुलिस ने सात आरोपियों पर धारा 302, 307 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर आईजी अनिल शर्मा को तत्काल हटा दिया।
गुना में शिकारियों का मुकाबला करते हुए हमारे पुलिस के जवानों ने शहादत दी है। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी।
अपराधियों की लगभग पहचान हो गई। जांच चल रही है। पुलिस फोर्स को भेजा गया है। अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे। pic.twitter.com/sOCNCAmXFd
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 14, 2022
अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में लिखा कि 'गुना में शिकारियों का मुकाबला करते हुए हमारे पुलिस के जवानों ने शहादत दी है। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी। अपराधियों की लगभग पहचान हो गई। जांच चल रही है। पुलिस फोर्स को भेजा गया है। अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे। सरकार ने मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ देने की घोषणा की है'
-
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications