Indore-nagpur-indore vande bharat ट्रेन का बैतूल में भी स्टॉपेज, भोपाल का सफर भी आसान
Indore-nagpur-indore vande bharat train: मध्य प्रदेश को तीन वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली थी। जिसमें भोपाल से इंदौर तक भी एक ट्रेन संचालित थी। यात्रियों की डिमांड के मुताबिक रेलवे ने अब इस ट्रेन को नागपुर तक एक्सटेंड कर दिया हैं। दोनों दिशाओं से यह ट्रेन अब नागपुर से इंदौर तक शुरू हो गई हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर एवं भोपाल शहरों के प्रवास के दौरान मांग उठी थी कि इंदौर और भोपाल से नागपुर की तेज कनेक्टिविटी के लिए इंदौर-भोपाल-इंदौर वन्दे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया जाए। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 20911/20912 इंदौर-नागपुर-इंदौर वन्दे भारत एक्सप्रेस को बैतूल स्टेशन ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (रविवार को छोड़कर) इंदौर स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान कर, 06.50 बजे उज्जैन पहुँचकर, 06.55 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 09.10 बजे भोपाल पहुँचकर, 09.15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 10.35 बजे इटारसी पहुँचकर, 10.40 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 11.58 बजे बैतूल पहुँचकर, 12.00 बजे बैतूल से प्रस्थान कर, 14.30 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (रविवार को छोड़कर) नागपुर स्टेशन से 15.20 बजे प्रस्थान कर, 17.23 बजे बैतूल पहुँचकर, 17.25 बजे बैतूल से प्रस्थान कर, 18.50 बजे इटारसी पहुँचकर, 18.55 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 20.30 बजे भोपाल पहुँचकर, 20.35 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 22.40 बजे उज्जैन पहुँचकर, 22.45 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 23.45 बजे इंदौर स्टेशन पहुँचेगी।












Click it and Unblock the Notifications