Indore Firing: इंदौर में कुत्ता घुमाने पर विवाद, बैंक के गार्ड ने छत से चलाई गोलियां, 2 की मौत, 6 घायल
Indore Firing Dog News: मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में कुत्ता घुमाने की बात पर विवाद होने के बाद एक बैंक के गार्ड ने छत से ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और छह घायल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये घटना इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की है। जहां बैंक के गार्ड ने कुत्ता घुमाने की मामूली सी विवाद के बाद छत से अंधाधुंध गोलियां चलाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शख्स छत से एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग करते दिख रहा है। फायरिंग में पड़ोस में रहने वाले जीजा-साले की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इंदौर पुलिस ने शुक्रवार (18 अगस्त) को बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर में पालतू कुत्तों को लेकर हुई बहस के बाद बैंक में सुरक्षा गार्ड का काम करने वाला राजपाल राजावत ने अपने कुछ पड़ोसियों पर गोली चला दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए हैं। राजपाल राजावत इंदौर के कृष्णा बाग कॉलोनी में रहने वाले हैं।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह (खजराना थाना) ने कहा, "कृष्णा बाग कॉलोनी के निवासी राजपाल राजावत शाम में पालतू कुत्ते को टहला रहा था। उसी दौरान कुछ पड़ोसियों के साथ पालतू कुत्तों को घूमाने को लेकर बहस हो गई थी। बहस बढ़ने पर राजावत अपने घर की छत पर गया और पहले हवा में गोली चलाई और फिर नीचे खड़े लोगों पर गोली चलाई।"
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने आगे बताया कि गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए और दो की मौत हो गई। आठ लोगों को गोलियां लगीं, जिनमें से राहुल और विमल नाम के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनमें से छह घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications