Election 2024: छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ की संपत्ति में हुआ इजाफा, जानें कितने करोड़ हैं मालिक

छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने मंगलवार को नामांकन फॉर्म भरा। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को अपनी संपत्ति का विवरण भी सौंपा, जिसमें उन्होंने अपने पास कुल 649 करोड़ 52 लाख की प्रॉपर्टी बताई है। उनकी पत्नी प्रिया नाथ के नाम पर कुल 19.20 करोड़ की संपत्ति है, जिससे पति-पत्नी की संपत्ति का कुल मूल्य 668.72 करोड़ रुपए है।

नकुलनाथ की संपत्ति के विवरण से पता चलता है कि पिछले पांच सालों में सबसे अधिक आय उन्होंने वित्त वर्ष 2019-20 में हासिल की है, जो 11 करोड़ 60 लाख 27 हजार रुपए रही है। इसी साल उनके पिता कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

Increase in the wealth of Congress candidate from Chhindwara Nakulnath how many crores does he own

पिछले 5 सालों की बात करें तो साल 2018- 19 में नकुलनाथ के पास 4 करोड़ 98 लाख 91926 कि आय थी। वही प्रिया नाथ की 77 लाख 88,135 रुपए आय थी। साल 2020 में यह आय बढ़कर नकुलनाथ की 11 करोड़ 60 लाख 27,318 रुपए और प्रिया नाथ की 3 करोड़ 6 लाख 97,410 आय हुई। 2021 नकुलनाथ की में 2 करोड़ 39 लाख 45310 आय हुई और प्रिया नाथ की 4 करोड़ 26 लाख 44,794 आय हुई।

नामांकन के बाद छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने चुनावी रैली आयोजित की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने उत्साहित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा उनके लिए एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने अपने जीवन की पूरी जवानी को यहाँ गुजारा है और लोगों की सेवा में अपना योगदान दिया है। नकुलनाथ ने भी अपने परिवार और छिंदवाड़ा के लोगों के साथ परिवारिक संबंध का महत्व जताया। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा ऐसा ही जिला है जहाँ आवश्यकता के समय लोगों को आवश्यक सामग्री सही समय पर मिलती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+