MP News: ट्रेन के नीचे लटककर 290 किलोमीटर की यात्रा, हैरान रेलवे कर्मचारियों ने किया पुलिस के हवाले
Viral Video Train: सोशल मीडिया पर आए दिन खतरनाक स्टंट देखने को मिलते हैं, जो देखकर आप हैरान रह जाते हैं। ऐसे ही एक चौंकाने वाली घटना हाल ही में एमपी के जबलपुर से सामने आई है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। आपने अक्सर बार देखा होगा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के लिए ट्रेन के नीचे लेट जाते हैं, और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर जाती है। यह खतरनाक स्टंट कई बार जानलेवा भी साबित हो चुका है, लेकिन अब जो घटना सामने आई है, वह इन सबसे कहीं अधिक हैरान करने वाली है।
290 किलोमीटर ट्रेन के नीचे लटक कर यात्रा
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने ट्रेन के नीचे लटकते हुए 290 किलोमीटर की यात्रा की। यह घटना तब सामने आई जब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की रोलिंग और अंडर गियर की जांच की जा रही थी। इस दौरान जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन नंबर 12149 पुणे दानापुर एक्सप्रेस के नीचे एक युवक को ट्रॉली में लेटकर यात्रा करते हुए देखा गया।

रेलवे कर्मचारियों ने युवक को ट्रॉली से बाहर निकाला और उससे पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह इटारसी स्टेशन से बैठकर जबलपुर तक पहुंचा है। इटारसी और जबलपुर के बीच की दूरी करीब 290 किलोमीटर है।
रेलवे कर्मचारियों ने युवक को पकड़कर RPF के हवाले किया
इसके बाद रेलवे के कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया और उसे आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के हवाले कर दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस खतरनाक यात्रा को क्यों चुना।
इस घटना ने सबको चौंका दिया है और सवाल खड़ा किया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए लोग अपनी जान को किस हद तक जोखिम में डाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें 'मुझे पता था कि मनमोहन सिंह मुझसे बेहतर प्रधानमंत्री होंगे’, सोनिया गांधी ने किया था सच स्वीकार












Click it and Unblock the Notifications