MP News: मध्य प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनी IAS अधिकारी वीरा राणा, कल मिलेगा CS का अतिरिक्त प्रभार

1988 बैच की IAS अधिकारी वीरा राणा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का प्रभार मिलने के आदेश जारी हुए है। निर्मला बुच के बाद दूसरी महिला मुख्य सचिव वीरा राणा होंगी। इसे लेकर कल से ही मंत्रालय में चर्चाओं का बाजार गर्म था।

बता दें कि वीरा राणा को मध्य प्रदेश का प्रभारी मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे मध्यप्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनीं। निर्मला बुच पहली महिला मुख्य सचिव थीं। इकबाल सिंह बैस कल हो रहें हैं मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त।

IAS officer Veera Rana becomes the second woman Chief Secretary of MP, know who she is

कौन है वीरा राणा

  • वीरा राणा 1988 बैचलर (नियुक्ति 25 अगस्त 1988) की महिला अधिकारी हैं।
  • वीरा राणा का जन्म 26 मार्च 1964 को उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  • वीरा राणा की शिक्षा बैचलर ऑफ आर्ट्स और एमबीए है।
  • वीरा राणा को मध्य प्रदेश के कठोर अनुशासन प्रिय प्रशासनिक अधिकारियों में गिना जाता है।
  • वीरा राणा मध्य प्रदेश शासन की दूसरी महिला मुख्य सचिव ।
  • मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव का नाम निर्मल बुच है। उनका कार्यकाल 22 सितम्बर 1991 से 1 जनवरी 1993 तक था।

IAS वीरा राणा 1988 बैच की IAS अधिकारी है। अगले आदेश तक माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष और कृषि उत्पादन आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) के साथ मुख्य सचिव के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। वे 30 नवंबर को बैंस की सेवानिवृति के बाद कार्यभार संभालेंगी। राणा ने बुधवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी।

इससे पहले इकबाल बैंस का कल अंतिम दिन है। 30 नवंबर 2022 को रिटायर होना था, लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले 29 नवंबर की रात उन्हें 6 महीने के लिए 30 मई 2023 तक एक्सटेंशन दे दिया गया। 30 मई आई तो मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय करीब था। ऐसे में इकबाल सिंह बैंस को दोबारा 6 महीने के लिए नवंबर 2023 तक सेवा विस्तार दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+