मध्य प्रदेश डबल मर्डर : भांजे ने इस शक में काट दी मामी की गर्दन, मामा ने देखा तो उसे भी मौत के घाट उतारा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित गांव दूधमनिया में एक भांजे ने मामी और मामा की अंधविश्वास के चलते हत्या कर दी। आरोपी भांजे आरोपी शंकु सिंह को शक था कि उसके बच्चे जादू टोना के कारण बीमार रहते हैं। ये सब मामी और मामा करते हैं।

सरपंच की सूचना पर पहुंची
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम दूधमनिया में 65 वर्षीय भगवानदीन गोड व उसकी पत्नी 62 वर्षीय बेसहनी बाई की मंगलवार सुबह छह बजे धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सरपंच पति दूधमनिया भवन सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिस पर अनूपपुर एसपी किरण केरकट्टा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

अलग-अलग जगह मिले शव
थाना प्रभारी प्रफुल्ल राय ने बताया कि पंचायत भवन के पास भगवान दीन सिंह और उसकी पत्नी बेसहनी बाई की लाश भांजे पप्पू सिंह के घर में मिली। मृतका का सिर धड़ से अलग था। पुलिस जांच में सामने आया कि बेसहनी बाई शौचालय के लिए जंगल के तरफ गई थी। तब उसकी हत्या कर दी गई। किसी बच्चे द्वारा जानकारी दिए जाने पर भगवानदिन एवं भांजा पप्पू सिंह उसकी सिर कटी लाश घर ले आए थे। इसके बाद जब भगवानदीन अपने दूसरे घर पंचायत भवन के पास गया तब उसकी भी हत्या कर दी गई।

भांजे को गोद ले रखा था
पुलिस और ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण रामप्रसाद से भांजे शंकु ने कहा बताया कि 'मामा की हत्या कर दी गई है और मैं अब थाना जा रहा हूं' मृतक दम्पति के कोई संतान नहीं थी। उन्होंने भांजे को गोद ले रखा था। शंकु सिंह के बच्चे आए दिन बीमार रहते थे जिन्हें वह झाड़-फूंक कराता रहता था। उसे मामी पर जादू टोना कराने का शक था, जिसके कारण मामी के साथ साथ मामा की भी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications