Raisen : कलयुगी बेटा-बहू ने मामूली बात पर कर डाला पिता का मर्डर, लाठियों से पीटकर ली जान
Raisen News, रायसेन। जिले की बेगमगंज तहसील इलाके में कस्बे के नजदीकी ग्राम खिरिया शुकलराय में एक कलयुगी बेटे-बहू ने अपने ही पिता को मामूली बात पर लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला। बेगमगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटा और बहू की तलाश शुरू कर दी है।

बेगमगंज थाने के टीआई बीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम खिरिया शुकलराय में शाम करीब 7 बजे सीताराम कुशवाहा उम्र करीब 48 वर्ष का अपने बेटे लाल सिंह और बहू ललिता से मामूली बात पर पारिवारिक विवाद हो गया, जो देखते ही देखते इतना बढ गया कि बेटे और बहू ने पिता को जान से मारने पर उतारू हो गये और लाठियों से इतना मारा कि पिता सीताराम को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें : विंग कमांडर 'अभिनंदन' ने आतंकी 'मसूद अजहर' को किया गिरफ्तार, PAK से बीकानेर लाकर खूब मारे किक!
उसे पड़ोसियों ने 100 डायल और पुलिस को सूचना देकर सिविल अस्पताल बेगमगंज लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर रायसेन रैफर कर दिया, लेकिन सीताराम कुशवाहा की रायसेन जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे लालसिंह कुशवाहा एवं मृतक की बहू ललिता के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से दोनों घर छोड़ कर फरार है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications