गर्लफ्रेंड संग नए घर में गृह प्रवेश करने वाला था पति, तभी आ धमकी पत्नी, फिर शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 बच्चों का पिता पत्नी के रहते हुए लिव इन रिलेशन में रहनेवाली प्रेमिका के साथ नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश की तैयारी कर रहा था।
इस गृह प्रवेश की जानकारी जब पहली पत्नी को मिली तो वह मायके वालों के साथ पहुंची और पति की कथित प्रेमिका को बाल पकड़कर घसीटते हुए सड़क पर जमकर ड्रामा किया। उसके बाद पिटाई करते हुए प्रेमिका का जुलूस निकाला।

इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।ब्यावरा की रहने वाली ब्रजबाला गुप्ता की शादी करीब 19 वर्ष पहले जीरापुर के रहने वाले पंकज से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 17 साल की और छोटा बेटा 9 साल का है। पंकज की हार्डवेयर की दुकान है। पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। पति हमेशा पहली पत्नी को तलाक देने और दूसरी पत्नी को लाने की बात कहता रहता है।
पत्नी का गंभीर आरोप है कि जब वह तलाक देने के लिए राजी नहीं हुई तो 6 जुलाई को पति पंकज इंदौर की रहने वाली 36 वर्षीय महिला को घर ले आया। दोनों ने इंदौर में नोटरी से लिव-इन-रिलेशन में रहने का इकरारनामा भी बनवा लिया।
बताया जा रहा है कि नगर के पुलिस थाने के सामने रहने वाले व्यवसायी पंकज गुप्ता ने पत्नी के होते हुए अपनी प्रेमिका को लाया तो किसी ने इसकी जानकारी उसकी पत्नी को दे दी। जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी बृजबाला मायका से परिवार की महिलाओं के साथ जीरापुर पहुंची। यहां और कुछ महिलाओं ने कथित प्रेमिका की की पिटाई करते हुए थाने लाकर शिकायत दर्ज कराई।
बृजबाला गुप्ता के मुताबिक 19 वर्ष पहले पंकज से उसकी शादी हुई थी। पति कई सालों से उसके साथ मारपीट करता है। साथ ही बच्चों को भी प्रताड़ित करता है। इस आशय का लिखित आवेदन भी बृजबाला ने पुलिस को दिया, जिसमें सास, ससुर और जेठानी की भी शिकायत दर्ज कराई। पहले भी दो बार शिकायत करने थाने गई पर घर वालों ने समझा बुझाकर उस दौरान मामले को खत्म किया था। इसी बीच पंकज दूसरी महिला को लेकर आया और नए मकान में रखा, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी बृजबाला को लग गई।
थाना प्रभारी रामकुमार भगत के जानकारी मुताबिक यह पारिवारिक विवाद है। पति दूसरी महिला को इंदौर से लेकर आया था। वह यहां लिव-इन में रह रही थी। कुछ महिलाएं इसे पकड़कर थाने लाई थीं। पत्नी बृजबाला की शिकायत पर पति पंकज पर शांतिभंग करने की धारा में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी महिला रीना ने भी पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications