Weather Alert: भारी बारिश के चलते Bhopal में 16 अगस्त तक सभी स्कूल बंद, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert: भारी बारिश के चलते Bhopal में 16 अगस्त तक सभी स्कूल बंद, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल, 16 अगस्त: बारिश की वजह से मध्य प्रदेश के लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ भारी बारिश ने तबाही भी मचा दी है, जिसकी वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। इस वजह से निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ता जा रहा है। तो वहीं, भोपाल जिला अधिकारी ने बारिश की स्थिति को देखते हुए आज से, 16 अगस्त तक जिले के सभी स्कूल की छुट्टी के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश में लगातार दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। रविवार से अभी तक बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश की वजह से तवा, नर्मदा, शिप्रा, पार्वती, बेताव और चंबा नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है और वो उफान पर हैं। वहीं, जलस्तर बढ़ने की वजह से बांधों के गेट खोले जा रहे हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा और अधिक बढ़ता जा रहा है। तो वहीं, भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आज से, 16 अगस्त की छुट्टी के निर्देश दिए हैं।

छुट्टी के यह निर्देश डीएम ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिए है। इस संबंध में भोपाल जिलाधिकारी कार्यालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। जिसमें लिखा है कि,

भोपाल जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, नवोदय सीबीएसई से संबंधित समस्त प्राथमिक, माध्यमिक हाई स्कूल हायर सेकेंडरी विद्यालय में दिनांक 16 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाता है।

तो वहीं, इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, जबलपुर, भोपाल और इंदौर में भारी से अधिक बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, रायसेन, विदिशा और सीहोर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी और मंडला में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।

इतना ही नहीं, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में ऑरेंज और जबलपुर शहडोल सागर, भोपाल सागर रीवा चंबल एवं ग्वालियर संभाग के जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश की यही स्थिति रहेगी। भारी बारिश के कारण एकाएक नदियों के जलस्तर बढ़ने से भदभदा के 11, कलियासोत के सभी 13 गेट खोल दिए गए। कोलार से भी पानी छोड़ा जा रहा है। जिसकी वजह से निचली बस्तियों में पानी भर गया है और सड़कों पर भी जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+