MP में अगले 4 दिन तक भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल, 03 जुलाई। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। यही वजह है कि प्रदेश में बीते 4 दिन से लगातार बारिश हो रही है। रविवार को भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रीवा, सागर, सतना, उमरिया, धार, इंदौर, खरगोन और उज्जैन में बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो आगामी चार दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। क्योंकि सोमवार से बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस सिस्टम से सबसे ज्यादा बारिश इंदौर-भोपाल में होने का अनुमान है।

rain mp

5 वेदर सिस्टम की वजह से एक्टिव है मानसून
वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर 5 वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मानसून एक्टिव हो गया है। बंगाल की खाड़ी में भी मानसूनी हलचल तेज हुई है, इसके असर से पांच जुलाई से पूर्वी मप्र में एवं सात जुलाई से पश्चिमी मप्र में झमाझम वर्षा का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। वहीं,24 घंटों के दौरान भी भारी बारिश का अनुमान है।

शनिवार को इन जिलों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भोपाल शहर में 80.2, उमरिया में 42.6, छिंदवाड़ा में 40.2, जबलपुर में 35, सतना में 15.1, पचमढ़ी में 14, रायसेन में 9.4, मंडला में आठ, दतिया में 4.6, खंडवा में तीन, धार में 2.3, मलाजखंड में दो, बैतूल में 1.6, खजुराहो में 1.4, नर्मदापुरम में 1.2, गुना में 0.9, सागर में 0.8, नौगांव में 0.2, रतलाम में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।

बारिश के चलते गिरा दिन का तापमान
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश इलाकों में दिन और रात के तापमान में करीब 10 डिग्री का अंतर आ गया है। शनिवार को इंदौर में अधिकतम पारा 32 और न्यूनतम 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में दिन का पारा 35 और रात का 25, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। जबलपुर में दिन का पारा 32 रहा, रात के तापमान से महज 8 डिग्री का अंतर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+