हरिद्वार के आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात
आज हरिद्वार से आए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महराज ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी गिरि महाराज ने मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने कहा उज्जैन में साधु-संतों को आश्रम के लिए भूमि देने का निर्णय प्रशंसनीय है। उन्होंने सीएम मोहन यादव से कहा कि आप जन कल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रशंसा करते हुए आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने कहा कि उज्जैन में साधु-संतों को स्थाई आश्रम के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय प्रशंसनीय है। इस मौके पर स्वामी कैलाशानंद ने कहा कि वे उज्जैन में गौशाला स्थापित करेंगे।

आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने सीएम मोहन को प्रयागराज कुंभ में आने का दिया आमंत्रण
आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने सीएम मोहन यादव को प्रयागराज कुंभ में आने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आचार्य स्वामी कैलाशानंद को शॉल और श्रीफल से सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी जी ने बताया कि वे उज्जैन में वे उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आए हैं। स्वामी जी ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि आपका साधु-संतों को स्थाई आश्रम के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय प्रशंसनीय है स्थाई आश्रम होने से साधु-संतों का अब आगमन आसानी से होता रहेगा।
इस अवसर पर आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। आपको बता दे कि सीएम मोहन यादव ने कहा था कि हरिद्वार में जिस प्रकार साधु-संतों के अच्छे आश्रम बने हुए हैं, उसी प्रकार विकास के क्रम को जारी रखते हुए उज्जैन में भी साधु संतों के स्थायी आश्रम बनाने के प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा था कि उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से इस बड़ी योजना को आकार दिया जाएगा। जिसको अब पूरा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications