MP News: हिंदू धर्म की युवती से शादी करने के बाद मुस्लिम युवक ने फेस्टिवल से खुश होकर अपनाया हिंदू धर्म
मध्य प्रदेश में लगातार प्यार में धर्म परिवर्तन करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा एक मामला निसरपुर के नर्मदा किनारे मेघनाथ घाट से सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम युवक ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हिंदू विधि-विधान से पूजा अर्चना कर हिंदू धर्म अपना लिया।
युवक का कहना है कि लंबे समय से हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ था। हिंदू धर्म की युवती से शादी के बाद उसकी आस्था सनातन की प्रति बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश की मुजफ्फर नगर के पास ककरोली के रहने वाले शोएब शेख कुची में काफी समय से चार पहिया वाहन शोरूम में कार्य कर रहे हैं। शोएब ने नर्मदा किनारे पर्यटन तीर्थ स्थल मेघनाथ घाट जाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मां नर्मदा के तट पर मुंडन करवाया।

इसके बाद मां नर्मदा में डुबकी लगाई और सनातन धर्म अपनाया युवक की पत्नी हिंदू है और उसे हिंदू धर्म के सभी त्योहार बहुत पसंद है। होली, दीपावली, गणगौर, नवरात्र, आदि त्यौहार वे मनाया करता है। इसके चलते हिंदू धर्म के प्रति उसकी आस्था काफी बढ़ गई थी।
युवक ने मित्रों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मेघनाथ घाट पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़कर पूजा अर्चना की और इसके बाद अपना नाम राज गुप्ता रख लिया। इस नाम की स्टांप पर नोटरी कार्रवाई। राज गुप्ता ने हिंदू धर्म के ग्रंथ और रीति रिवाज को अपनाने की बात कहते हुए कहा कि यह फैसला में किसी के दबाव में नहीं ले रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications