श्योपुर में प्रसाद की जलेबी खाने से 50 लोग हुए बीमार

श्योपुर के ग्वाड़ी गांव में प्रसाद की जलेबी खाने से आधा सैंकड़ा लोग बीमार हो गए, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई गांव

श्योपुर, 29 जून। श्योपुर के ग्वाड़ी गांव में प्रसाद की जलेबी खाने से तकरीबन 50 लोग बीमार हो गए। जलेबी खाने वाले लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हो गई। बीमार हुए लोगों में 7 बच्चे भी शामिल हैं. 22 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर 28 बीमार लोगों को उपचार दिया है।

श्योपुर अस्पताल
मठेपुरा पंचायत के ग्वाड़ी गांव में हुए लोग बीमार
मठेपुरा पंचायत में स्थित ग्वाड़ी गांव में लोग अचानक बीमार हो गए। आधा सैकड़ा की संख्या में ग्रामीण अचानक उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। उल्टी दस्त की शिकायत होने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जिसे जहां उपचार मिला वहां के लिए दौड़ लगा दी लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। इसके बाद लोग जिला अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए।
गांव में बीमारी फैलने पर स्वास्थ्य विभाग का अमला भी पहुंचा
ग्वाड़ी गांव में बीमारी फैलने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ग्वाड़ी गांव में पहुंची। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में उल्टी-दस्त की चपेट में आने वाले 28 बीमार लोगों को दवाइयां दी। इसके साथ ही गांव में ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए गए।
जलेबी खाने से हुए लोग बीमार
बीमार हुए लोगों ने बताया कि गांव में प्रसाद के रूप में जलेबी बांटी गई थी। इस जलेबी को खाकर ही लोगों की अचानक तबियत खराब होना शुरू हो गई। धीरे-धीरे जिस जिस ने यह जलेबी खाई उसे उल्टी और दस्त होने लगे। अचानक बीमार होने पर लोग घबरा भी गए।
मन्नत के प्रसाद के रूप में बांटी गई थी गांव में जलेबी
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जब किसी की मन्नत पूरी होती है तो वह देवता पर मीठा प्रसाद चढ़ाता है और इसी प्रसाद को पूरे गांव में बांटने की परंपरा भी है। इसी के तहत एक ग्रामीण की मन्नत पूरी हुई थी और उसने देवता पर जलेबी का भोग लगाया। इसी जलेबी को उसने गांव में प्रसाद के रूप में वितरित भी किया था।
फिलहाल सभी का है उपचार जारी
प्रसाद की जलेबी खाने से बीमार हुए तकरीबन 25 से ज्यादा लोग जिला अस्पताल में उपचार ले रहे हैं। गांव में भी तकरीबन 28 लोग घर पर रहकर ही दवा खा रहे हैं। कुल मिलाकर अभी सभी का उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग सभी पर नजर भी बनाए हुए हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+