भारत कुशवाह के समर्थन में ग्वालियर पहुंचे CM मोहन यादव, कहा- कांग्रेस आपसे छीनना चाहती है संपत्ति
MP News: बीजेपी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 27 अप्रैल को ग्वालियर पहुंचे। यहां करैरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विरासत टैक्स के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी आपसे आपकी संपत्ति छीनना चाहती है।
आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में विरासत टैक्स का जिक्र किया है। अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो वह विरासत टैक्स के माध्यम से आपकी आधी संपत्ति छीन लेगी। कहा कि किसी के पास दो मकान है तो एक मकान कांग्रेस छीनकर किसी और को दे देगी।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने डकैतों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग अभी वोट मांगने आएंगे तो उनको याद दिलाना कि तुम्हारी सरकार लाएंगे तो तुम क्या करते हो? तुम वही ले जाकर खड़ा कर देते हो जिसके कारण से पूरा क्षेत्र त्राहिमाम-त्राहिमाम करता है।
कहा कि कांग्रेस की सरकार में वह समय आपके लिए तो कठिनाइयों का था। लेकिन, कांग्रेस के लिए वो समय कलंक का था क्योंकि कांग्रेस ने यहां के लोगों को लावारिस छोड़ दिया था। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस ने पूरा क्षेत्र बदनाम कर दिया। हमारे खिलाफ अन्याय हो और सरकार साथ ना दे तो ऐसी सरकार को क्या बोलें?
इस दौरान विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए सीएम यादव ने कहा कि पहले तो आपके हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं क्योंकि आपने हमारी सरकार बनाने में बहुत मदद की। 163 सीटें आपने हमें दी। कहा कि केवल मोदी जी घूम कर गए और राजस्थान से ऐसी हवा चली कि छत्तीसगढ़ तक वो आंधी बन गई।
मंच से बोलते हुए कहा कि सीएम यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने जितनी भी योजना चालू करी उसमें से एक भी योजना बंद नहीं होगी। लाडली बहन योजना का पैसा भी आपको लगातार मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है सबका भला करने वाली सरकार है।
सीएम यादव ने कहा कि मनमोहन सिंह हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस वाले बोलते हैं कि सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है। कहा कि ये भगवान राम और कृष्ण का देश है। उन्होंने कहा कि यह बोलना हो अरब में बोलों, यह हिंदुस्तान में नहीं चलने वाला। इस दौरान सीएम ने कहा कि बीजेपी के शासन में हर नागरिक सशक्त, समृद्ध व खुशहाल हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications