MP Assembly Election 2023: गुन्नौर विधानसभा में मतदाताओं का मूड तय करेगा, किसके खाते में होगी यह सीट
बुंदेलखंड में पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। हीरों की धरती के ठीक बगल की यह विधानसभा कांग्रेस-भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई हैं। अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र में चुनावी अभियान की शुरूआत बीते रोज गुन्नौर से ही की है। फिलहाल यहां कांग्रेस के शिवदयाल बागरी मप्र विधानसभा में क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

2008 में भाजपा से राजेश वर्मा, के पिता भी विधायक रहे
भाजपा ने आरक्षित विधानसभा क्षेत्र 59 गुन्नौर से जिन डॉ. राजेश वर्मा को टिकट दिया है वे 2008 में यहीं से विधायक चुने गए थे। 2013 में भाजपा के ही महेंद्र सिंह को टिकट मिला था और वे जीते थे। बता दें कि पूर्व विधायक डॉ. राजेश वर्मा
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक ५९ गुनौर से भाजपा ने पूर्व विधायक डॉ. राजेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि राजेश वर्मा के स्वर्गीय पिता गणेशीलाल वर्मा वर्ष 1990 से 1993 तक अमानगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
गुन्नौर (एससी) विधानसभा में वोटों का गणित
- विधानसभा में कुल मतदाता- 2 लाख 12 हजार 166
- शिवदयाल बागरी कांग्रेस, जीते- वोट 57658
- डॉ. राजेश वर्मा, भाजपा, हारे- वोट 55674
- कांग्रेस यहां महज 1984 वोटों से जीती थी।
- 2013 के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को 1337 वोटों से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications