Guna shivpuri Exit Poll Result 2024: सिंधिया या यादवेंद्र सिंह यादव, किसकी होगी जीत? जानिए एग्जिट पोल के नतीजे

Guna shivpuri lok sabha Exit Poll Result 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सबसे हाई प्रोफाइल सीट गुना के लिए कांग्रेस ने जहां राव यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया। वहीं भाजपा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया। यह पहली बार है कि सिंधिया यहां पर भाजपा से सीधे चुनावी मैदान में थे।

लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग पूरी हो जाने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजें सामने आए है। जिसमें गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर जो रुझान सामने आए है, उसने सबको चौंका दिया है। दरअसल, इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा में कांटे का मुकाबला बताया जा रहा था, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे में ज्योतिरादित्य सिंधिया जीते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Guna shivpuri Exit Poll Result 2024 Jyotiraditya Scindia or Yadvendra Singh Yadav Know the results of Aaj Tak

इंडिया टुडे आज तक के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 29 में से 28 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। वही वोट परसेंटेज की बात करें तो भाजपा को 61% और कांग्रेस के खाते में 33% वोट जा सकता है। वही छिंदवाड़ा सीट को लेकर कांटे की टक्कर बताई जा रही है, लेकिन गुना सीट पर सिंधिया सेव बताए जा रहे हैं। जबकि राजगढ़ सीट पर भी टफ फाइट बताई जा रही है।

2019 के लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल में एमपी की 29 सीटों में से 24 पर भाजपा और 5 सीटों पर कांग्रेस की जीत बताई गई थी। हालांकि वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के खाते में 28 सीटें आई थीं, जबकि कांग्रेस ने केवल एक सीट, छिंदवाड़ा, जीती थी।

2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने एमपी की सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि कांग्रेस ने 27 सीटों पर आवाज़ बुलंद की है। चार चरणों में हुए मतदान में कुल 66.28 फीसदी वोट पड़े हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के दो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान ने भी चुनाव लड़ा है। एमपी की 6 से 7 सीटें ऐसी हैं जहां दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+