राम को न मानने वालों ने राम मंदिर में लगाया था अड़ंगा, गुना में CM मोहन यादव ने कांग्रेस को कुछ यूं घेरा
MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 27 अप्रैल को गुना पहुंचे। यहां यादव वोटरों को साधने की कोशिश की। साथ ही, सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राम को न मानने वालों ने राम मंदिर बनने में अड़ंगा लगाए थे।
गुना-शिवपुरी में आमसभा को संबोधित करते हुए मंच से कहा कि राम मंदिर बना गया तो कांग्रेस के अहंकारी लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को भी अस्वीकार कर दिया। उन्हें लगा की पाकिस्तान वाले बुला रहे हैं। ये कांग्रेस और उनके गठबंधन का अहंकार है। सीएम ने मंच से कहा कि अभी तो भगवान राम का मंदिर बना है, ये लोग जमुना जी वाले कृष्ण को भूल रहे हैं, वह भी बनेगा।

इस दौरान मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने द्वारकाधीश मंदिर बनाने की भी बात कही। इतना ही नहीं, सभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव को कहना पड़ा कि ये मेरी और आपकी इज्जत का सवाल है। महाराज को वोट भर-भर कर जाने चाहिए। इस मौके पर मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।
यादव समाज को साधते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि पहले मुगल थे तब चुनाव नहीं होते थे। उस समय तलवार से बात होती थी। अब कोई कहे कि मैं तलवार चलाना जानता हूं, मैं यादव हूं तलवार चलाना जानता हूं। जो हथियार दोगे सब चला लूंगा। हथियार चलाना भगवान श्रीकृष्ण के समय से चला आ रहा है।
भगवान श्रीकृष्ण ने कंस को मारकर भगवान कृष्ण ने शिक्षा-दीक्षा का उत्कृष्ठ उदाहरण दिया है। भगवान कंस को मारने के बाद कुर्सी पर नहीं बैठे। ये हमारे यादव समाज की परंपरा है। हमारा समाज कुर्सी का भूखा नहीं है। हमारा समाज शिक्षा-दीक्षा की महत्व को समझता है। यादव समाज हमेशा धर्म के मार्ग पर चलता है।












Click it and Unblock the Notifications