Guna News Video: चिता के पास पहुंचते ही परिजनों के उड़े होश, श्मशान घाट से मुर्दे की अस्थियां हुई चोरी
Guna News Video: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसपर थोड़ी देर के लिए तो विश्वास भी नहीं होगा। यहां अभी तक तो लगातार चोरियों का मामला सामने आ रहा था। लेकिन मंगलवार को श्मशान घाट से अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया तो लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
जानकारी अनुसार चांचौड़ा इलाके के बीनागंज कस्बे की रहने वाली मीना बाई शिल्पकार पति लक्ष्मी नारायण उम्र 30 वर्ष की टाइफाइड की वजह से महिला की मौत 17 दिसंबर को हुई थी। इसके बाद उसे भोपाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

जहां उसकी मौत हो गयी थी। परिवार वाले शव को लेकर बीनागंज पहुंचे। उसी दिन परिवार वालों ने बीनागंज स्थित मुक्तिधाम में उसके शव का दाह संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद सभी परिवार वाले वापस अपने घर आ गए।
मंगलवार को अस्थि संचय होना था। इसके लिए परिवार वाले मुक्तिधाम पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब सभी लोग मुक्तिधाम पहुंचे, तो वहां से अस्थियां और राख गायब थी। यह देखकर सभी लोग हैरान रह गए।
परिवार वालों के जानकारी अनुसार ऐसा पहली बार उन्होंने देखा है कि मुक्तिधाम से अस्थियां ही चोरी हो गई। इससे पहले कभी ऐसा नहीं देखा था। आज यह हमारे साथ हुआ, कल किसी और के साथ भी हो सकता है। इसलिए मुक्तिधाम में सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications